Sudarshan Today
सिरोंज

पर्यावरण संरक्षण के लिए अग्रवाल ट्रस्ट मंडल ने किया पौधरोपण

सुदर्शन टुडे ज़िला ब्यूरो चीफ रिमशा खान

सिरोंज धरा पर जीवन बचाने के लिए अग्रवाल ट्रस्ट मंडल द्वारा रविवार को नगर से चार कि,मी स्थित महाराजा अग्रसेन परिसर पाटन की भूति पर अनेक जगहों पर पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान अग्रवाल ट्रस्ट मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए महाराजा अग्रसेन परिसर में 200 से अधिक पौधे लगाए जिसमें गुलमोहर, नीम, जामुन और शीशम आदि के पौधे लगाए। पौधरोपण के कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति समाजजनों ने बढ़ चढ़ कर पौधरोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। वही अग्रवाल ट्रस्ट मंडल सदस्यों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की सपत्ति हैं, इसे बचाने के लिए सभी आगे आए। पर्यावरण का दूषित होना दुनिया की गंभीर समस्याओं में से एक है। इस समस्या का निवारण वृक्ष ही कर सकते हैं। शहर में लोग सही ढंग से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं, इसका जिम्मेदार कोई एक नहीं बल्कि हम सब हैं। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सरकार का साथ देना चाहिए।

Related posts

भागवत कथा के तीसरे दिन सती चरित्र रोचक प्रसंग

Ravi Sahu

अहिरवार समाज के अध्यक्ष बने हरनाम सिंह

Ravi Sahu

दान करने से धन कम नहीं होता बल्कि बढ़ता है- पं नवनीत शर्मा

Ravi Sahu

पत्रकार संगठनों ने दी स्वर्गीय विनोद को श्रद्धांजलि

Ravi Sahu

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बने महेषचन्द जैन

Ravi Sahu

फूफेर से आई कावड़ यात्रा का नगर वासियों ने किया स्वागत

Ravi Sahu

Leave a Comment