Sudarshan Today
खंडवा

जिला पंचायत सदस्यों का सारणीकरण सम्पन्न


सुदर्शन टुडे लोकेन्द्र तिरोले /खंडवा

खण्डवा 15 जुलाई, 2022 – त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के तहत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्यों का सारणीकरण किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनूप कुमार सिंह, प्रेक्षक श्री कृष्णमोहन गौतम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े सहित निर्वाचित सदस्यगण अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। सारणीकरण में वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती रक्षा बाई भीलाला, वार्ड क्रमांक 2 से कंचन बाई मुकेश तनवे, वार्ड क्रमांक 3 से राजकुमारी नारायण सिंह तोमर, वार्ड क्रमांक 4 से शांताबाई सकाराम यादव, वार्ड क्रमांक 5 से जितेन्द्र सिंह धारकवाड़ी, वार्ड क्रमांक 6 से श्रीराम चौधरी, वार्ड क्रमांक 7 से नानकराम बरवाहे, वार्ड क्रमांक 8 से मनोज भरतकर, वार्ड क्रमांक 9 से भाग्यश्री विक्की गंगराड़े, वार्ड क्रमांक 10 से सुमन बाई गोपीचंद, वार्ड क्रमांक 11 से जितेन्द्र बाबूलाल भाटे, वार्ड क्रमांक 12 से जयंती रघुवीर सिंह चौहान(देवड़ा), वार्ड क्रमांक 13 से पल्लवी राजबहादुर सिंह, वार्ड क्रमांक 14 से दिव्यदित्य विजय शाह (जय बाबा), वार्ड क्रमांक 15 से प्रमिला सिलाले, वार्ड क्रमांक 16 से हिराय बूड़ा शामिल है। इन निर्वाचित सदस्यों को कलेक्टर श्री सिंह द्वारा निर्वाचित प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।

Related posts

कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Ravi Sahu

माता चौक पर विराजे अयोध्या के श्री राम की 7 फुट मूर्ति 

Ravi Sahu

खंडवा सांसद के भतीजे गजेंद्र जी पाटिल का जन्मदिन

Ravi Sahu

डायवर्सन कर जमा नही करने वाले कॉलोनाइजर के विरुद्ध सिविल जेल की कार्यवाही

Ravi Sahu

स्टेडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

asmitakushwaha

खंडवा जिले से विएत वू डाउ मार्शल आर्ट की 2, प्रथम रेफरी बने

asmitakushwaha

Leave a Comment