Sudarshan Today
सिलवानी

सरलीकरण के बाद दिए गए जन प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र। पंच, सरपंच,व जनपद सदस्यों को वितरित किए गए विजयी प्रमाण पत्र।जनपद अध्यक्ष के नाम को लेकर होने लगी कयास बाजी।

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

सिलवानी। तहसील के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के चुनावकासरली करण और परिणामो की धोषणा के बाद विजयी जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रमाण प्राप्त किए जाने लगे है। विजयी रहे पंच, सरपंच, जनपद सदस्य रिटर्निग अधिकारी व तहसीलदार रामजी वर्मा के समक्ष उपस्थित हुए तथा प्रमाण पत्र प्राप्त किए। प्रमाण पत्र लेते हुए विजेेजाओं के चेहरो पर खुशी और आत्म विश्वास झलक रहा था। हालांकि यह केवल औपचारिता थी। जवकि मतदान के बाद ही मतदान केंद्र पर हुई अनौपचारित मतगणना के आद ही पंच, सरपंच, जनपद सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों को अपनी जीत हार व प्राप्त मतो के अंतर की स्थिति का पता चल चुका था। जनपद सदस्यों के विजयी होने की अधिकृत घोषणा के बाद अब जनपद अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने को लेकर भाजपा व कांग्रेस के द्वारा सदस्यों को टटोला जाने लगा है। उनकी कुशलक्षेम जानी जाने लगी है। आरक्षण के बाद जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित मुक्त किया गया है। अनारक्षित मुक्त होने के कारण अध्यक्ष पद पर एक अनार सौ बीमार की स्थिति हालांकि भाजपा जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर किसी बरिष्ठ भाजपाई को काविज करना चाहिए थी। जनपद अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत का नाम राजनैतिक हलको में प्रमुखता के साथ लिया जा रहा है। हालांकि अभी तक भाजपा व कांग्रेस ने अध्यक्ष पद को लेकर अपने पत्ते नही खोले है। लेकिन दोनो ही दलो के द्वारा अध्यक्ष पद को अपने कब्जे में किए जाने को लेकर अंदर खाने तैयारियां किया जाना बताया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि बीते कई सालो से भाजपा समर्थित सदस्य ही जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर काविज होता आया है। लेकिन इस बार अध्यक्ष का ताज किसके सर बंधेगा इसे लेकर संषय बना हुआ है। अभी तक किसी भी दल के द्वारा अध्यक्ष को लेकर घोषणा नही की गई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा अपना जनपद अध्यक्ष बना पाएगी या कांग्रेस अध्यक्ष पद हथियाने में सफल होगी है।

Related posts

जमुनिया घाटी के पहले मोड़ पर जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश, पुलिस मौके पर

Ravi Sahu

भगवत कथा के श्रवण से पापो का समन होता हैः पंडित रेवाशंकर शास्त्री

Ravi Sahu

वार्डो का भ्रमण कर विधायक प्रतिनिधि ने जानी नागरिको की समस्याएं। दिए निराकरण के निर्देश।

asmitakushwaha

पुत्री की आत्महत्या के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Ravi Sahu

भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्य बना कर पार्षद पद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुट जावे, विजय शुक्ला,भाजपा के 6 चुनाव कार्यालय का मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया शुभारंभ

Ravi Sahu

मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम राइज परिसर में हुई बालीवाल प्रतियोगिता

Ravi Sahu

Leave a Comment