Sudarshan Today
सिलवानी

भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्य बना कर पार्षद पद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुट जावे, विजय शुक्ला,भाजपा के 6 चुनाव कार्यालय का मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया शुभारंभ

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

सिलवानी। रविवार को सिलवानी नगर में भाजपा के 6 चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।भाजपा प्रत्याशियों के द्वारा जनसंपर्क का सिलसिला आरंभ कर दिया गया है। साथ ही चुनाव कार्यालय का आगाज भी किया जाने लगा है। रविवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, निकाए चुनाव प्रभारी राजेंद्र राजपूत ने बार्ड नम्बर 9,10,11,12,14 व 15 के चुनाव कार्यालय का फीता काट कर व सरस्वती पूजन कर शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रर्मो को विजय शुक्ला व ठाकुर राजेंद्र सिंह राजपूत ने संबोधित किया संबोधन में उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मनभेद व मतभेद त्याग कर भाजपा को विजय बनावे। यह जीत प्रत्येक कार्यकर्ता जीत है। केंद्र व प्रदेश सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला कर पात्र लोगो को लाभ पहुँचा रही है। भाजपा कार्यकर्ता जीत का लक्ष्य बना कर घर घर जाकर मतदाताओं से जीवंत संपर्क बनावे। ताकि प्रचंड बहुमत से भाजपा प्रत्याशी विजयी बन सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने जीत के अनेक टिप्स भी दिए।इस मौके पर प्रत्याशी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मित्रता का अद्वितीय उदाहरण है, श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता – पंडित रेवा शंकर शास्त्री।।

Ravi Sahu

मंडीदीप को उप विजेता से ही होना पड़ा संतुष्ट।

Ravi Sahu

नगर शक्ति केंद्रों की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला एस.एफ़.डी. प्रमुख संयम सराठे नियुक्त

Ravi Sahu

11 वे दिन चोरो ने जैन मंदिर को बनाया पुनः निशाना।दान पेटी का ताला तोड़ कर ले उड़े नगद राशि।एडीशनल एसपी, एसडीओपी ने किया मौका ए बारदात का अवलोकन। 11 दिन में एक ही जैन मंदिर में चोरी कर चोर दे गए पुलिस को पुलिस को चुनौती।जानकारी देने वाले को एसपी ने किया 10 हजार की राशि देने की घोषणा ।

Ravi Sahu

युवाओं ने सड़कों पर घूमने वाली लगभग 300 गायों के सींगों पर लगाया रेडियम

Ravi Sahu

Leave a Comment