जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय
निवाड़ी। एनआईटी एमसीए इंट्रेंस टेस्ट 2022 में 147 वी ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करके हर्षा झा ने निवाड़ी जिले का नाम रोशन किया है। जिससे क्षेत्रभर में खुशी की लहर दौड़ गई है। हर्षा झा के परिवार वालों को क्षेत्र वासियों के द्वारा लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। आपको बता दें कि हर्षा झा मूलतः बिनवारा ग्राम की रहने वाली हैं जो अखिलेश झा की पुत्री हैं। और हर्षा झा शुरू से ही पढ़ने में अब्बल दर्जे की छात्रा रहीं हैं और दिनों दिन उन्होंने परिवार के साथ साथ जिले का भी गौरव बढ़ाया है। हर्षा झा ने राष्ट्रीय स्तर की एनआई टी एमसीए एंट्रेंस टेस्ट 2022 मैं गणित में 444 रीजनिंग में 120कंप्यूटर अवेयरनेस में चमन एवं इंग्लिश में 34 अंक प्राप्त करके कुल 652 अंक प्राप्त किए हैं। जिसके कारण एमसीए एंट्रेंस परीक्षा में ऑल इंडिया में 147 वीं रैंक प्राप्त करके जिले का गौरव बढ़ाया है।