Sudarshan Today
मध्य प्रदेशरतलाम

युवक कई जगह उत्पात मचाते हुए जा पहुंचा मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, पुलिसकर्मी से लेकर आम लोगों पर किया हमला))

सुदर्शन टूडे, जिला ब्यूरो चीफ नवीन बैरागी

 

रतलाम, मध्यप्रदेश के रतलाम में रविवार दोपहर शहर के मेहंदीकुई बालाजी मंदिर मेें एक विक्षिप्त युवक जबरन घुस गया। मंदिर में अचानक विक्षिप्त के पहुंचने के इस घटनाक्रम से भक्तों में हड़कंप मच गया। विक्षिप्त दांतों से काटने दौड़ने लगा। मंदिर के पहले विक्षिप्त ने शहर के कई क्षेत्रों में भी आतंक मचाया।

जानकारी के अनुसार सबसे पहले उक्त युवक शहर के जूनी कलालसेरी ,थावरिया , पहुच गया। युवक पूरी तरह से नग्न था। युवक एक व्यक्ति को काटने दौड़ा। इसके बाद वह युवक हाथीखाना क्षेत्र में आतंक मचाते हुए लोगों पर हमला बोलने की कोशिश की करने लगा

पुलिस को जानकारी लगी तो वह युवक को पकडऩे पहुंची। उसी दौरान एक पुलिसकर्मी की उंगली को चबा खाया। इसके बाद वह भागता हुआ नगर निगम के सामने श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर के गर्भगृह के भीतर पहुंच गया। विक्षिप्त युवक ने गर्भगृह को भीतर से बंद कर लिया। बड़ी मुश्किल के बाद गर्भगृह का दरवाजा खोला तो उसने वहां मौजूद भक्तों पर हमला कर दिया। कई लोगों को मुंह से काटा। जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला पुलिस बल के साथ पहुंचे। सभी के मदद से विक्षिप्त युवक को रस्सी से बांधना पड़ा। इसके पहले आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में उसे बड़ी मशक्कत के साथ जिला अस्पताल ले जाया गया। स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि विक्षिप्त उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का है। उसके हाथ पर रोहित तिवारी नाम गुदा है। इसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

आगामी त्योहारो को लेकर राजपुर पुलिस अलर्ट ड्रोन कैमरे से एरियो में सर्चिंग कुछ के घरों की छत पर मिले ईंट पत्थर क्या कहा थानाप्रभारी ने

asmitakushwaha

राष्ट्रीय स्पर्धा आंध्र प्रदेश में मिले 06 पदक** **जिले से 32 खिलाड़ियों ने लिया था भाग** **प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जिले को किया गौरवान्वित*

Ravi Sahu

राठौर समाज के भव्य प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान दुनिया में खुशहाली के लिए संगम की रेत पर चल रहा पागल बाबा का अनोखा तप

asmitakushwaha

नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 2 लाख रूपये की दी गई आर्थिक सहायत

Ravi Sahu

लोकसभा निर्वाचन आचार संहिता लागू होते ही आबकारी दल की बड़ी कार्यवाही

Ravi Sahu

बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं में पोषण के स्तर में जल्द ही होगा सुधार 

Ravi Sahu

Leave a Comment