संवादाता आनंद राठौर
बड़वाह नगर पालिका के गठन 1 जुलाई को बड़वाह नगर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिवस पर शहर के 4 विभिन्न स्थानों पर वृहद रूप से वृक्षारोपण कर उपस्थितजनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह की महिलाओं और कौशल प्रशिक्षणार्थियो के साथ निकाय के स्टाफ द्वारा नगर पालिका से एमजी रोड़ होते हुए तहसील परिसर तक प्लास्टिक सामग्री के उपयोग न करने करने के लिए सत्याग्रह रैली निकाली गई। जिसमें समूह सदस्यों द्वारा रहवासियों से सिंगल उपयोगी प्लास्टिक कलेक्ट कर उन्हें अब उपयोग न करने के लिए सत्याग्रह किया। नपा सीएमओ डॉ. केशव सगर ने बताया कि रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए अनुरोध किया गया। साथ ही वृक्षारोपण स्थानों और समापन स्थल पर उपस्थितजनो को डूडा सिटी मैनेजर डॉ. निखिल कुलमी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग प्रतिबंध, मतदान करने और वृक्षारोपण करने संबधी शपथ दिलाई गई।इस दौरान नगर पालिका का स्टाफ, एनजीओ और स्वसहायता समूह के सदस्य ने भागीदारी की।