Sudarshan Today
देश

भीष्ण जल संकट को लेकर कटनी जिला शहर कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन

राजेंद्र खरे कटनी

आज दिनांक 19.05.2022 गुरुवार को कटनी शहर के रघुनाथ गंज वार्ड में भीष्ण जल संकट को लेकर कटनी जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवम रघुनाथगंज वार्ड के पूर्व पार्षद मिथलेश जैन के नेतृत्व में वार्ड की माताएं, बहने, बच्चे ,बुजुर्गों ने खाली डब्बा, बाल्टी हाथ में लेकर पानी दो पानी दो की मांग करते हुए नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि हम वार्ड वासियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिस पर मिथलेश जैन ने कहा नगर निगम का प्रशासन पूरी तरह से निकम्मा हो चुका है, अनेकों बार वार्ड वासियों द्वारा नगर निगम में शिकायतें की गई, ज्ञापन सौपे गए। परंतु निगम प्रशासन नहीं जाग रहा है। जिसके विरोध में आज समस्त रघुनाथगंज वार्ड वासियों द्वारा वार्ड भ्रमण करते हुए पानी दो पानी दो,खाली डब्बा करे पुकार,पानी दो पानी दो की मांग करते हुए घंटाघर चौराहे पर निगमायुक्त एवं नल जल विभाग के खिलाफ जोरो से नारेबाजी की। परिणाम स्वरूप नगर निगम आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया एवं वार्ड वासियों को आश्वस्त करवाया है कि जल्द ही जल संकट दूर करने के कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद था। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सोनी, इश्तियाक अहमद,पंचायती राज संगठन अध्यक्ष गिरीश गर्ग, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष निशा मिश्रा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमा शर्मा,मंजू निषाद, रौनक खंडेलवाल, आफताब अहमद चोखे भाई,नारायण निषाद,रिंकी द्विवेदी,
विनोद डोंगरे, सुनील सेन,श्याम यादव, दीपक केसरवानी,गगन तिवारी
पार्थ समाधिया, प्रिंस अग्रवाल, रागिनी सिंह बेस,अभिषेक वर्मन,रजत यादव आदि कांग्रेस जन सैकड़ों नागरिक गण उपस्थित थे।

Related posts

साइन बाग में बुलडोजर: अतिक्रमण हटाए बगैर एमसीडी का बुलडोजर वापिस गया लोगों ने खुशी में लहराया तिरंगा

Ravi Sahu

Ravi Sahu

LPG गैस एजेंसी कैसे खोलें How to Open New LPG Gas Agency

Ravi Sahu

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक में दिया पदभार

asmitakushwaha

सरकारी भवनों के आगे लगे कचरे के ढेर एवं अतिक्रमण

asmitakushwaha

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में क्षत्रिय विकास महासभा ने महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया

asmitakushwaha

Leave a Comment