Sudarshan Today
MANDLA

24 मार्च को किया जायेगा होलिका दहन

सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला। होली का त्योंहार पूरे देश भर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूम से मनाया जाता है। होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है फिर इसके अगले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाती है। होली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाने की पररंपरा है। इस वर्ष होलिका दहन 24 मार्च को है फिर 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। रंगों वाली होली से पूर्व होलिका दहन का विधान किया जाता है जिसका शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन में सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है।इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 55 मिनट से आरंभ हो जाएगी जो 25 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।

Related posts

शासकीय आईटीआई मंडला में 10 प्रशिक्षणार्थियों का चयन

Ravi Sahu

मंडला विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने ली भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की सदस्यता

Ravi Sahu

रामायणम् आर्किड का हुआ भूमिपूजन

Ravi Sahu

नकावल में आयोजित हुआ विकास यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम

Ravi Sahu

11 फरवरी को नेशनल लोक अदालत

Ravi Sahu

वोटर आईडी नहीं होने पर पहचान के रूप में उपयोग में आएंगे ये दस्तावेज

Ravi Sahu

Leave a Comment