Sudarshan Today
sironj

निर्मला कान्वेंट स्कूल में धूमधम से मना क्रिसमस पर्व

जिला ब्यूरो चीफ रिमशा खान

सिरोंज। निर्मला कान्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल में क्रिसमस त्योंहार के पूर्व धूमधाम से क्रिसमस का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ में विद्यालय की शिक्षक रोजमेरी के द्वारा क्रिसमस पर्व क्यों मनाया जाता है उस पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अनिल जैन के द्वारा प्रभु ईसा मसीह के जन्म एवं उनके चमत्कारों पर प्रकाश डाला एवं दान का महत्व बताया। इसके उपरांत विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ईसा मसीह के जन्मोत्सव पर कैरोल सॉग एवं बधाई गीत गया। इस अवसर पर केक काट कर जन्मोत्सव मनाया गया। इसके उपरांत विद्यालालय की शिक्षिकाओं द्वारा बधाई नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर एण्टोनी ने बाईबल के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि “ईष्वर ने संसार को इतना प्यार किया कि उसने उसके लिए अपने एकलौते पुत्र को अर्पित कर दिया, जिससे जो उसमें विष्वास करता हैं, उसका सर्वनाष न हो, बल्कि अनन्त जीवन प्राप्त करें। संत योहन 3ः16 उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ईसा का जन्मोत्सव है क्रिसमस। यह त्योहार पुरा संसार धुमधाम से दिसम्बर 25 तारीख को मनाते हैं। प्रभु ईसा ने मानव बनकर इस पापमय दुनिया में रहने वाले सभी मानवजाति को पापों से बचाने के लिए उनकी रक्षा हेतु मुक्तिदाता के रूप में जन्म लिया। उन्होंने मानव बनकर बिना कोई भेदभाव से सब को प्यार किया और सभी को शांती प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक प्रकाश नारायण शर्मा एवं मायसरा ने किया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया।

Related posts

सपा का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

Ravi Sahu

पुल पर नही है रेलिंग, बना रहता है हादसे का डर

Ravi Sahu

कार्तिक मास की कथा सुनने सरकार के दरबार में उमड रही भक्तों की भीड़

Ravi Sahu

टेंट दुकान में लगी आग ढाई लाख का सामान जलकर खाक

Ravi Sahu

विकास के अधूरे निर्माण कार्यो में तेजी लाए अधिकारी – उमाकांत शर्मा

Ravi Sahu

भगवान विष्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा

Ravi Sahu

Leave a Comment