Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने हितग्राहियों को वितरित किए पीवीसी आयुष्मान कार्ड

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमियान उन्मूलन एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।

सिलवानी। नगर के अटल बिहारी वाजपेयी इनडोर स्टेडियम में शनिवार को राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला व विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक के द्वारा कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण मप्र की धरती से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। कोई भी मरीज धन के अभाव में इलाज से वंचित ना रहे। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें पात्र हितग्राही मरीज चिन्हांकित निजी अस्पताल में एक साल में पांच लाख रू तक का इलाज निःशुल्क करा सकते हैं। इलाज की राशि सरकार द्वारा दी जाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। गॉव-गॉव में स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं, जहां अनेक प्रकार की जांच और इलाज निःशुल्क किया जा रहा है। दवाईयां भी निःशुल्क मिल रही है। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू सोनी, जय बाबू जैन, लखन चंदेल,ओंकार शर्मा, संजू बनारसी, हरिओम शर्मा, सिद्धार्थ समैया, सहित अधिकारी, चिकित्सक तथा नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

उपनिरक्षक सेवानिवृत्त,स्टॉफ ने दी बधाई

asmitakushwaha

भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने हेतु दिया ज्ञापन

asmitakushwaha

कलेक्‍टर द्वारा गोपीकृष्‍ण सागर डेम का किया गया निरीक्षण

Ravi Sahu

जय महेश के नारो से गुंजायमान हुआ कांटाफोड माहेश्वरी समाज ने किए विभिन्न आयोजन 

Ravi Sahu

गौरव पटेल के नेतृत्व में जनसंवेदना एवं परिवर्तन यात्रा आज से प्रारम्भ

Ravi Sahu

भाजपा मुक्त बनी लहार नगर पालिका-डॉ गोविंद सिंह* *एक नगर पालिका एवम चार नगर परिषदों में कोंग्रेस का कब्जा*

Ravi Sahu

Leave a Comment