Sudarshan Today
ganjbasoda

आशा उषा कार्यकर्ता संगठन की अनिश्चितकालीन हड़ताल 26 वें दिन भी जारी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही हैं प्रभावित कार्यकर्तायें हो रही है बीमार

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //

विधानसभा की आशा ऊषा कार्यकर्तायें विगत 26 दिनों से अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, लेकिन सरकार की तरफ से हड़ताल समाप्त करने हेतु अभी तक कोई पहल नहीं की गई जिससे संगठन में नाराजगी देखने को मिल रही है। त्योंदा गंजबासौदा में लगभग 323 और जिलेभर में लगभग 1000 तो वही पूरे म.प्र. में आशा कार्यकर्ताओं की संख्या 80 से 85 हजार है जो इस समय समस्त म.प्र.के ब्लाॅक व जिलों में हड़ताल पर बैठी हुई है। उपरोक्त जानकारी संगठन की जिला अध्यक्ष दयाबाई अहिरवार ने देते हुए बताया कि आशाओं के हड़ताल पर जाने से ग्रामों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति गड़बड़ा गई है। अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार होम डिलीवरी की संख्या 12 पर पहुंच गयी है एवं शिशु मृत्यु 2 हो गई है। गांवों में ग्रामीणजन को दवाई समय पर नहीं मिल पा रही हैं न ही गर्भवती महिलाओं की देखभाल सही से हो पा रही हैं। लगातार हड़ताल पर रहने से कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है संगठन की कई कार्यकर्ता बीमार हो गई हैं जिन का इलाज चल रहा है।
शनिवार को हड़ताल के दौरान माया अहिरवार, रचना दांगी, किरण शर्मा, रीना साहू, प्रभावती, प्रीति कुशवाह, ज्योति कुशवाह, सविता, गिरजा दांगी, हीराबाई, आशा राजपूत, सुजाता, सोनम दांगी, चंद्रकुमारी, संगीता प्रजापति, रेखा विश्वकर्मा, वर्षा शर्मा, सुखवती दांगी आदि उपस्थित रही।

Related posts

शिव ही जीवन का आधार है- बीके कौशल्या दीदी

Ravi Sahu

सुख, शांति, समृद्धि हेतु पेढ़ भरते हुए करीला धाम को निकला युवा

Ravi Sahu

ट्रैक्टर में अनाधिकृत साउंड सिस्टम के चालानी विरुद्ध कार्यवाही

Ravi Sahu

कन्या महाविद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

अतिथि शिक्षक संगठन ने नियमितीकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

युवा कांग्रेस गंजबासौदा विधानसभा की बैठक संपन्न हुई

Ravi Sahu

Leave a Comment