Sudarshan Today
dhar

धार के रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का सांसद छतर सिंह दरबार ने किया अवलोकन

धार सुदर्शन टुडे।

धार-महू संसदीय क्षेत्र के सांसद छतर सिंह दरबार ने शनिवार को पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के साथ में धार में बन रहे रेलवे स्टेशन और यार्ड संबंधी कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने धार से लेकर गुणावद तक रेलवे द्वारा इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के विभिन्न कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख रूप से इस बात की जानकारी प्राप्त की की टनल निर्माण और चंबल पर पुल निर्माण की प्रगति की क्या स्थिति है। इसमें रेलवे के अधिकारियों ने सांसद को बताया कि पुल निर्माण का काम शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में तेजी से प्रगति शुरू हो जाएगी। जबकि चंबल नदी पर पुल निर्माण का कार्य जारी है। वहीं धार रेलवे स्टेशन और यार्ड निर्माण संबंधी कार्य भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं सांसद ने किसानों की समस्या को ध्यान रखते हुए विशेष रूप से रेलवे के अधिकारियों को हिदायत दी है कि कहीं भी रेल परियोजना के कारण जल जमाव की स्थिति नहीं हो। इससे किसानों के खेत और उनकी फसलों के नुकसान की स्थिति नहीं बने। साथ ही ग्रामीणों के आवागमन के रास्ते के लिए किसी भी तरह से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
इंदौर-दाहोद रेल परियोजना को लेकर पश्चिम रेलवे से विशेष रूप से अधिकारियों धार पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस पर सांसद दरबार को रेल परियोजना की सारी बुनियादी जानकारी दी। सर्किट हाउस पर विस्तृत जानकारी लेने के बाद में रेल परियोजना के अधिकारी नागेश्वर राव, एसएस वर्मा सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ में भ्रमण किया गया। इस दौरान दरबार सीधे ग्राम गुणावद पहुंचे। जहां पर रेलवे का अर्थ वर्क चल रहा था। उन्होंने वहां पर देखा कि कार्य प्रगति पर है। आगामी दिनों में अर्थ वर्क की और ऊंचाई बढ़ाई जाने की स्थिति है।
खेतो में जल जमाव नहीं होने पाए
सांसद दरबार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पूरी रेल परियोजना में इस बात का ध्यान रखा जाए कि कहीं भी परियोजना के कार्य के कारण खेतों में जलजमाव की स्थिति निर्मित नहीं हो। साथ ही ग्रामीणों के रास्ते की आवाजाही की स्थिति बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हो। वहीं सांसद छतर सिंह दरबार इस परियोजना के अन्य कार्य को देखने के बाद सीधे ग्राम जामंदा स्थित प्लांट पर पहुंचे। जहां पर तकनीकी रूप से परीक्षण आदि के कार्य किए जा रहे हैं। वहां पर लैब का अवलोकन करने के बाद भी जानकारी ली। साथ ही गुणवत्ता को लेकर विशेष सावधानी रखने के लिए कहा गया है। इसके बाद शहर में रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया। इस मौके पर इंजीनियरों ने बकायदा नक्शे के माध्यम से मैदानी स्तर पर चल रहे है कार्य बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 किलोमीटर लंबे रेल स्टेशन और यार्ड का काम तेजी से चल रहा है। इस कार्य को बहुत गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। रेलवे के इंजीनियरों ने बताया कि जो टपल निर्माण की बाधा है। वह भी अब दूर हो चुकी है। पीथमपुर में टनल निर्माण के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। उसके लिए मशीनों का मोबिलाइजेशन शुरू हो गया है। जहां तक ब्लास्टिंग की अनुमति की है तो उसके लिए इंदौर कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों से अनुमति ली जा रही है। क्योंकि ब्लास्टिंग का कार्य करना होगा। इसके अलावा चंबल नदी पर बनने वाले कार्यों के लिए भी सांसद ने जानकारी ली। इसमें अधिकाारियों ने बताया गया कि चंबल पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इस कार्य में भी बुनियादी काम के बाद और तेजी लाई जाएगी। इस भ्रमण के दौरान सांसद छतर सिंह दरबार के साथ भाजपा के जिला महामंत्री विश्वास पांडे सहित रेल लाओ महा समिति के अध्यक्ष पवल जैन, हुकुम कासलीवाल , जितेंद्र अग्रवाद , अनिल यादच अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Related posts

रंग पंचमी पर निकलेगी राधाकृष्ण समरसता फागयात्रा

Ravi Sahu

श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ की पावन धरा पर… स्वागत वंदन अभिनंदन

Ravi Sahu

भाजपा प्रत्याशी नीना वर्मा रैली के पश्चात अपना नामांकन पत्र करेगी दाखिल 

Ravi Sahu

पांच दिवसीय अखिल भारतीय श्री मानस सम्मेलन महोत्सव देदला धाम में आज से होगा प्रारंभ

Ravi Sahu

राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज आगामी लोकसभा चुनाव एवं राष्ट्र निर्माण करने वाली सरकार के पक्ष में मतदान  

Ravi Sahu

मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी से अवगत कराया जाए

Ravi Sahu

Leave a Comment