Sudarshan Today
aastha

भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में पूरे देश में मनाई जाती है

सुदर्शन टुडे पंकज जैन आष्टा

। स्वामी विवेकानंद ने बेहद कम उम्र में ही संन्यास ग्रहण कर लिया था। स्वामी विवेकानंद की जंयती पर उनके विचारों, शिक्षा और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्र के प्रतिभावान युवाओं को सशक्त और राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करना महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है. इसके तहत एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के अनुरूप देश की विविधतापूर्ण संस्कृति को एक मंच पर लाया जाता है।
इस आशय के विचार स्थानीय नगरपालिका के सामने स्थित कम्युनिटी हाल परिसर में आयोजित युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के भाजपा संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में संगठन मंत्री हितानंद शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय का विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपालसिंह इंजीनियर, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर युमो जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पाटीदार,यु मो जिला सह मीडिया प्रभारी पंकज जैन, नगर अध्यक्ष मनीष धारवां, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, पार्षद तारा कटारिया, नगर अध्यक्ष प्रिया खंडेलवाल, श्रीमती गिरजा कुशवाह, पार्षद तेजसिंह राठौर, सुमित मेहता, बसंत पाठक, नीलेश खंडेलवाल, रूपेश राठौर, पवन वर्मा, बाबूलाल ठाकुर, कल्याणसिंह ठाकुर, राजेन्द्र केशव, सतीश सोनानिया, कैलाश बगाना, भगवानसिंह मेवाड़ा, जितेन्द्र बुदासा, वैभव मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व युवामोर्चा कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Related posts

डबल ईंजन की सरकार से ही विकास संभव केन्द्र की भाजपा सरकार हो या राज्य सरकार गोपाल इंजीनियर

Ravi Sahu

आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग अपहर्ता को पीथमपुर से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार*

Ravi Sahu

जनता की सच्ची सेवा करने मोदी सरकार देश का सम्मान बड़ा रही है! भाजपा ने की अपनी रणनीति तेज

Ravi Sahu

मादक पदार्थ की धरपकड़ मैं श्यामपुर पुलिस को मिली सफलता

Ravi Sahu

सम्बन्ध अयोध्या और मिथला जैसे होना चाहिए,विवाह करते समय सम्पति नहीं संस्कार देखे-स्वामी रामस्वरूपानंद महाराज

Ravi Sahu

भाजपा सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं से हितग्राहीयों को लाभ मिल रहा हैं गोपाल सिंह इंजीनियर

Ravi Sahu

Leave a Comment