Sudarshan Today
ganjbasoda

आदिवासी बस्ती में विधायक ने जरुरतमंदों को कंबल बांटे

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //

विगत कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कंपकंपाती ठंड में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ऐसे हालातों में गरीबों के पास ठंड से बचने के लिए सीमित साधन और गर्म कपड़ों का अभाव रहता है। ऐसे जरूरतमंद लोगों को भीषण ठंड में परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस हेतु बुधवार को क्षेत्रीय विधायक लीना जैन ने ग्राम डिडो़ली की आदिवासी बस्ती में पहुच कर बढ़ती सर्दी को देखते हुए 100 परिवारों को गर्म कंबल का वितरण किया एवं शासकीय माध्यमिक शाला डिंडो़ली का औचक निरीक्षण किया। तो वही इस अवसर पर ग्राम के चार वरिष्ठ ग्रामवासियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम नारायण विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष राज रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र रघुवंशी, डाॅ. राजेश शर्मा, देवू रघुवंशी, यशवंत रघुवंशी, ओमकार रघुवंशी, भूपेंद्र ठाकुर, राजकुमार जैन, हिम्मत सिंह रघुवंशी, गोपाल आचार्य, केपी महाराज, कारे लाल अहिरवार, कमल सिंह कुशवाहा, संजीव महाराज, नरेश महाराज, गणेश राम कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

प्राण प्रतिष्ठा से पहले 33 कुण्डीय महायज्ञ के यजमानों का हुआ प्रायश्चित संस्कार

Ravi Sahu

मंदिर में भगवान सीताराम और महाप्रभु जगन्नाथ के विराजमान, आनंद उत्सव और हर्ष तो कथा में दिखा वियोग

Ravi Sahu

ब्रम्हाकुमारी ध्यान केंद्र पर मनाया गया जगदंबा सरस्वती का स्मृति दिवस

Ravi Sahu

विद्यालय स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले

Ravi Sahu

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर पितरों को तर्पण कर दी विदाई

Ravi Sahu

शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ परिक्षण

Ravi Sahu

Leave a Comment