Sudarshan Today
Other

नगर परिषद बोड़ा में नरसिंहगढ विधायक श्री मंत महाराज राज्यवर्धन सिंह ने 1 करोड़ 51 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपुजन।

 (सुदर्शन टुडे संवाददाता ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार)

बोड़ा:- सोमवार को शाम 4 बजे बोड़ा में विभिन्न वार्डो में नगर परिषद बोड़ा में नरसिंहगढ विधायक श्री मंत महाराज राज्यवर्धन सिंह ने 1 करोड़ 51 लाख 86 हजार रुपये के विकास कार्यों का विधि विधान से पूजा अर्चनाकर भुमि पूजन किया। जिसमें नगर परिषद बोड़ा द्वारा नगर बोड़ा में (1)महुआ रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण लागत 36 लाख 86 हज़ार रुपए लागत,।(2)वार्ड क्रमांक 10 में स्थित ठाकुर गवाडी में आर.सी.सी.का निर्माण लागत 10 लाख 19 हज़ार रूपए।(3) वार्ड क्रमांक 8 में उमरी रोड़ लागत 26 लाख रुपए।,(4) वार्ड क्रमांक.15 इंद्रा कालोनी में नाली निर्माण और आर.सी.सी.22 लाख 90 हजार रुपए की लागत से।(5)नरसिंहगढ रोड़ सी.सी.14 लाख रुपए लागत।(6) मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास नाली निर्माण 41 लाख रुपए लागत। टोटल 1 करोड़ 51 हजार 86 हज़ार रूपए की लागत से निर्माण कार्य होगा। नगर परिषद बोड़ा द्वारा कई वार्डो में भुमि पूजन किया गया। नरसिंहगढ़ विधायक श्रीमंत महाराज राज्यवर्धन सिंह ने कहा की भाजपा की प्रदेश सरकार विकास को लेकर संकलपित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ ही नागरिकों के विकास के लिए भाजपा सरकार सत्तत कार्य कर रही है।अध्यक्ष नगर परिषद बोड़ा निकिता करण जायसवाल ने बताया कि नगर में विकास को लेकर नगर एवं नगरवासीयो की जरूरतो को पूरा करना और लगातार नगर के हर वार्डो में को नई सौगात मिले। यही हमारा लक्ष्य और उद्देश्य है । साथ ही नगर में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। नरसिंहगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक महाराज साहब का भी यही प्रयास हे की विधानसभा के साथ साथ नगर परिषद में भी लगातार विकास के कार्य हो। विकास कार्यों को लेकर हमारी विधानसभा प्रगति पर है और विधानसभा में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं। आप सभी नगरवासियों से अपील करना चाहती हूं कि नगर में स्वच्छता बनाएं रखे व नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाने में सहयोग करे। भुमि पूजन कार्यक्रम में नरसिंहगढ़ विधायक श्रीमंत महाराज राज्यवर्धन सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत, पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल सिंह राठौड़,नगर परिषद अध्यक्ष निकिता करण जायसवाल ,उपाध्यक्ष सतीश पाटीदार,पार्षद हेमलता सुरेश यादव,पार्षद कमलेशबाई तेज सिंह यादव,पार्षद राजू भिलाला,पार्षद जशरथ सिंह राजपूत,पार्षद प्रतिनिधि राहुल पाटीदार, पार्षद राधेश्याम सोमतिया, पार्षद महेश नाथ,पार्षद प्रतिनिधि दुर्गेश बागड़ी,पार्षद प्रतिनिधि आशीष पालीवाल,पार्षद प्रतिनिधि सोनू पुस्पद,नगर परिषद बोड़ा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि गौरव जायसवाल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्वारका प्रसाद राठौर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष माखन जाटव,भाजपा पुर्व नगर अध्यक्ष चन्द्रर सिंह रुहेला,भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार,गजेन्द्र सिंह केलवा, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह राजपूत सरकार, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष देवीसिंह रुहेला,मोहन नगर सेठ, लखमीचंद भगत गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष डा.प्रताप सिंह राजपूत,भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू राणा, राधेश्याम नेमा, राजेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, दिनेश वर्मा, किशोर पाटीदार, शीतल राजपूत,भूपेंद्र रुहेला, ब्रह्मांद पाटीदार,जीतू शर्मा, रिंकू सोनी विष्णु मालवीय, गौरव शर्मा, दीपक सोनी, बाबू दादा बकानी, आदि भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन,नगर परिषद बोड़ा कर्मचारी गण मोजूद थे।

Related posts

भीकनगांव में एफआईपीवी वैक्सीनेशन का दिया प्रशिक्षण

Ravi Sahu

विश्वकर्मा मेले का होगा आयोजन, अर्चना चिटनिस की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Ravi Sahu

राजपुर नगर में स्वतंत्रता पखवाड़ा मनाया गया।  

Ravi Sahu

ज़िला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला-सह- आईएचआईपी पोर्टल पर समीक्षात्मक बैठक

Ravi Sahu

आबकारी विभाग झाबुआ द्वारा आज जिले में विशेष अभियान में 5.5 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जप्त की गई

Ravi Sahu

बाल वाटिका के बच्चों द्वारा मनाया गया पर्पल डे का कार्यक्रम

Ravi Sahu

Leave a Comment