Sudarshan Today
गंजबासौदा

मास्टर एथलेटिक्स मीट में गंजबासौदा के सीनियर्स एथलेटिक्स टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

सुदर्शन टुडे 9827371124

कटनी में आयोजित हुई म.प्र. मास्टर एथलेटिक्स मीट 2022

गंज बासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //

विगत दिनों प्रदेश के कटनी जिले में राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स मीट- 2022 का आयोजन हुआ। जिसमें विदिशा जिले के 40 सदस्यीय दल में शामिल नगर के 7 सीनियर्स सिटीजन खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिताओ में बाजी मारते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें भारत सिंह रघुवंशी ने 5000 मीटर तेज चाल स्पर्धा में प्रथम स्थान, मुकेश बैसाखिया ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, प्रभात शर्मा ने हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो वही फूल सिंह जाटव सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, हरिकिशन अहिरवार सेवानिवृत्त जिला श्रम अधिकारी ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 70 वर्षीय मदन गोयल ने 5000 मीटर पैदल चाल, ठाकुर रणधीर सिंह ने डिक्स थ्रो, जेवलिन थ्रो में हिस्सा लेकर प्रतियोगिता में संतोषजनक प्रदर्शन किया। बासौदा के सीनियर सिटीजन खिलाड़ी प्रभात शर्मा ने बताया कि इस एथलेटिक्स मीट में प्रदेश के 35 वर्ष से लेकर 75 वर्ष से अधिक आयु के महिला पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

पूर्व एशियाड खिलाड़ी एवं विदिशा जिले की टीम के नेतृत्वकर्ता दिनेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि एथलेटिक्स मीट में विदिशा जिले के 40 सदस्यीय दल में विदिशा से 33 और गंज बासौदा से 7 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। जिसमें गंजबासौदा के खिलाड़ियों सहित विदिशा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके परिणामस्वरूप जिले की टीम को चैम्पियन से खिताब से नवाजा गया। श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की टीम से चयनित खिलाड़ियों का दल आगामी 17 फरवरी 2023 को कुरुक्षेत्र हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगा।

Related posts

करोड़ों की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम आज

Ravi Sahu

राशन स्टॉक में गड़बड़ी व अंतर पाए जाने पर संबंधित विक्रेता पर एफआईआर दर्ज

Ravi Sahu

उत्त विद्यालय की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई चयनित

Ravi Sahu

श्री रामलीला मेला का हुआ भव्य शुभारंभ

Ravi Sahu

श्री बालाजी योग केंद्र पर योग के महत्व पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

Ravi Sahu

सार्वजनिक रास्ते को बंद न करने हेतु नपा को सौंपा आवेदन

Ravi Sahu

Leave a Comment