Sudarshan Today
नसरुल्लागंजमध्य प्रदेश

राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 

 

सुदर्शन टुडे संवाददाता। नसरुल्लागंज

 

नसरुल्लागंज नगर में 41वीं राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मध्यप्रदेश एमेच्योर खो-खो संघ के तत्वाधान में यह राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। नसरुल्लागंज नगर के इंदौर रोड़ मोती बिहार कॉलोनी में यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। वही सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

 

नसरुल्लागंज में मध्यप्रदेश की टीमों का होगा चयन, चयनित टीम कोलकाता में लेगी भाग- सह सचिव श्री यादव एवं विनोद पोद्दार

 

वही मध्यप्रदेश एमेच्योर खो-खो महासंघ के सचिव संजय यादव एवं विनोद पोद्दार ने बताया कि नसरुल्लागंज नगर में 41वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग दोनों की 14 जिलों की टीमों ने भाग लिया है। यहां मध्य प्रदेश की टीम चयनित होकर जोकि 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कोलकाता में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

 

अलग-अलग जिलों की टीम कर रही अपना प्रदर्शन- जिलाध्यक्ष

 

भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि 41 में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन नसरुल्लागंज में किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री की भावनाएं हैं सभी को खेलने का अवसर मिले मंच मिले। उसी तारतम्य में मध्यप्रदेश एमेच्योर खो-खो संघ भव्य आयोजन का आगाज किया है। और प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों से टीमें आई है ओर यहां टीमें खो-खो का प्रदर्शन करेंगी।

 

शुभारंभ अवसर पर यह रहे मौजूद

 

वही शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, खो खो महासंघ के सह सचिव संजय यादव, खो खो कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र परिहार खो-खो कल्याण संघ के सचिव सुनील पवार कोषाध्यक्ष प्रबल अग्रवाल सह सचिव नीलमणि सेंगर उपाध्यक्ष सचिन त्रिवेदी सदस्य रघुवीर पंवार रविन्द्र यादव सहित अमित मीणा सतीश परिहार,दीपक मीणा, रवि पंवार अमित परिहार दिव्यांश सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस जनों ने मनाई संत गाडगे की पुण्यतिथि

Ravi Sahu

जिला कांग्रेस ने ई.डी.के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

IAS, विशेष सचिव (आई टी एवं इलेक्ट्रानिक्स) के द्वारा अस्थाई गौशाला घासय पुरा, बरूआ सागर का निरीक्षण किया गया।

sapnarajput

नारी नवाडीह प्रीमियर लीग 2024 का रोमांचक फाइनल महामुकाबला का हुआ समापन, राँची की टीम बनी चैम्पियन

Ravi Sahu

खरगोन जिले मे खनिज विभाग ने रात 1 बजे अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर हुई भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक

Ravi Sahu

Leave a Comment