Sudarshan Today
कटनीमध्य प्रदेश

श्री विष्णु महायज्ञ में प्रभु की लीला का हो रहा बखान जमकर पहुँच रहे भक्त

 

राजेंद्र खरे कटनी

 

ढीमरखेड़ा- श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ गैवी नाथ धाम रामपुर बरेली में चालू हैं जमकर भक्त दर्शन करने के लिए पहुँच रहे हैं। वही पर लोढ़ा धाम से संत श्री सीताराम शरण जी महाराज एवं बच्चू महाराज भी पधारे एवं भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। श्री विष्णु महायज्ञ के प्रारंभ से ही अनेकों संतो के आने का तांता लगा हुआ हैं। कथा प्रवक्ता सोनम त्रिपाठी के द्वारा प्रभु के चरित्र का बखान किया जाता हैं। गैवी नाथ धाम क्षेत्र का प्राचीन मनोरम स्थल हैं। चारों ओर फैली हरियाली घने पेड़, नदी का विहंगम नजारा देखकर यहां आने वाले भक्तों को अपार शांति का अनुभव मिलता हैं। हर वक्त भक्तों का आना- जाना बना रहता हैं। यहां के ग्रामीणों का ऐसा मानना हैं कि यहां का प्राकृतिक सौदर्य किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। भक्तों के प्रमुख आस्था के केंद्र में इस स्थान की प्रसिद्धि क्षेत्र में वर्षों से बनी हुई हैं। वही प्रतिदिन यज्ञ में देव आहुतियों के साथ दोपहर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ और शाम को रामलीला का मंचन किया जाता हैं।

बहरहाल गैवी नाथ धाम में साक्षात् सभी देवी- देवता विराजमान हैं। माना तो यहां तक जाता हैं कि सच्चे मन से अगर प्रभु की भक्ति कर ली जाए तो प्रभु खुद दर्शन देकर भक्तों की सभी मनोकामना की पूर्ति करते हैं। यहां की चमत्कारी लीला क्षेत्र में जग- जाहिर हैं। अनेकों भक्तों की विपदा का निदान भी इस स्थान से हुआ हैं। प्रवक्ता सोनम त्रिपाठी के द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का उच्चारण कर प्रभु की लीला का बखान करने से भक्त मंत्र मुग्ध हों जाते हैं और झूमने के लिए विवश हों जाते हैं। जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, सरपंच सरोज राजकुमार त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी, रामशरण शुक्ला, नरेश दुबे,रुद्र दुबे, पिंटू दुबे, संत त्रिपाठी, सीता राम त्रिपाठी, इंद्र कुमार दुबे, नंद कुमार त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, सुलभ त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, पंकज तिवारी, रोहित पांडेय, मोहित पांडेय, साहिल त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, देवी प्रसाद त्रिपाठी, काशी प्रसाद त्रिपाठी, शनि दुबे, राजा पटैल, मनु त्रिपाठी, संस्कार त्रिपाठी,आदि श्रद्धालुओ की उपस्थिति रही।

Related posts

सफलता श्यामपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नकबजन व चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार कर बरामद किया डेढ लाख रूपये का मशरूका

Ravi Sahu

किसलपुरी के धर्मशाला मैं होती है नर्मदा परिक्रमा कर रहे साधुओं की संपूर्ण सेवा

Ravi Sahu

मीठे मोला मे लगा गंदगी का अंबर

Ravi Sahu

एटीएम में डालने के लिए दी गई राशि 15.97 लाख का गबन आरोपी गिरफ्तार

Ravi Sahu

नकतरा के पास ग्राम मुगालिया में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी

Ravi Sahu

कागजों में सिमट कर रह गए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के निर्देश

Ravi Sahu

Leave a Comment