Sudarshan Today
बैतूलमध्य प्रदेश

हिंदू मुस्लिम युवाओं ने दिया इंसानियत का परिचय असहाय बुजुर्ग का अपनों की तरह किया अंतिम संस्कार

सुदर्शन टुडे समाचार जिला ब्यूरो चीफ रामेशवर लक्षणे बैतूल

बैतूल। कोठी बाजार मोक्षधाम में शनिवार को एक अंतिम संस्कार सांप्रदायिक सद्भाव और मानवता की मिसाल बन गया। यहां हिंदू मुस्लिम युवाओं ने इंसानियत का परिचय देते हुए असहाय वृद्ध का मिलकर अंतिम संस्कार किया। यह युवा मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर काम कर रही हेल्प केयर यूथ क्लब से जुड़े हुए हैं। वाकई ऐसी मिसाल कम देखने को मिलती है। वह भी इसलिए कि मृतक का कोई रक्त संबंधी वहां मौजूद नहीं था। ऐसी परिस्थिति में हेल्प केयर टीम के निसार खान, चिंटू तैयब खान, शिवम प्रजापति, मुस्कान सोनी, विमल मालवीय ने मिलकर अपनों की तरह बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया।

दरअसल, शहर की सामाजिक संस्था मातोश्री एक वृद्धाश्रम का संचालन करती है। मातोश्री आश्रम में निराश्रित बुजुर्ग रहते हैं। सभी की उम्र उस पड़ाव पर है, जब अपने अक्सर साथ छोड़ देते हैं। वृद्ध आश्रम में 85 वर्षीय बुजुर्ग रामजी भी पिछले वर्ष से रह रहे थे। शनिवार सुबह लगभग 9 बजे उनका देहांत हो गया। इसकी सूचना आश्रम संचालक मनोज बिष्ट ने हेल्प केयर यूथ क्लब को दी थी। इसके बाद हेल्प केयर यूथ क्लब के सदस्यों ने आश्रम पहुंचकर बुजुर्ग को कोठी बाजार मोक्षधाम ले गया जहां उनका हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। मनोज बिष्ट ने बताया कि बुजुर्ग रामजी 2021 में असहाय अवस्था में मिले थे। उन्हें मातोश्री आश्रम में रखा गया था। अब तक परिवार का पता नहीं चल पाया।

हिंदू मुस्लिम युवाओं ने दिया इंसानियत का परिचय
असहाय बुजुर्ग का अपनों की तरह किया अंतिम संस्कार

Related posts

एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

आम आदमी पार्टी के संजय मेढेकर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Ravi Sahu

अनरजिस्टर्ड श्रीनगर काॅलोनी को लोन स्वीकृत न करने एवं पूर्व में स्वीकृत किये गए लोन की सर्च की जांच करने लीड बैंक अधिकारी को दिया आवेदन

Ravi Sahu

सफ़ाई कर्मी की मौत

Ravi Sahu

वर्कशॉप का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा जनों ने मनाई जयंती

Ravi Sahu

Leave a Comment