Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा जनों ने मनाई जयंती

सुदर्शन टुडे गुना

 ।।चलाया स्वच्छता अभियान।।

गुना। सुशासन के प्रणेता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय पर नगर मंडल गुना द्वारा श्रदेय श्री अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही शास्त्री पार्क गुना पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संकल्प लिया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को प्रत्येक वर्ष भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाती हैं एवं इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार 25 दिसम्बर को भाजपा द्वारा जिले के समस्त बूथ स्तर सुशासन दिवस मनाया जा रहा हे। जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि सभी बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही श्रद्धेय अटल जी के अदभुत व्यक्त्वि एवं कृतित्व पर चर्चा की जाएगी। श्रद्धेय अटल जी की कविताओं पर काव्यांजलि / कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीबों एवं किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित है। प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों के बीच में सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सुशासन की चर्चा होंगी। इसी के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय गुना पर नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत एवं वरिष्ठ भाजपा जनों ने शास्त्री पार्क गुना पर सुबह 8 बजे एकत्रित होकर श्रदेय श्री अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। और उनको संस्मरण को श्री पारिक द्वारा याद किया गया। साथ ही सभी भाजपा जनों ने स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ू लगाई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम पारिक, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, जिला पदाधिकारी, पार्षद, युवा मोर्चा एवं नगर मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही आभार नगर मंडल अध्यक्ष श्री राजपूत द्वारा किया गया।

Related posts

पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ भाजपा करेगी पुतला दहन

Ravi Sahu

ज़िला पंचायत सी.ई.ओ ने किया बैरसिया जनपद की पंचायतों का निरीक्षण

Ravi Sahu

पिपरई तहसील केभारतीय किसान संघ की बैठक हुई

Ravi Sahu

सीएम राइज विद्यालयों का वर्चुअल भूमि पूजन

Ravi Sahu

बरसात के चलते बड़ा पेड़ गिरा बड़ा हादसा होने से टला

Ravi Sahu

बाढ़ एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत और बचाव कार्य हेतु समय पूर्व तैयारियां करें- कलेक्टर

asmitakushwaha

Leave a Comment