Sudarshan Today
पथरिया

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न

 

जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

पथरिया

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह से संबद्ध नवांकुर संस्था छात्र सर्व कल्याण समिति द्वारा सदगुंवा सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन सरखड़ी में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही| बैठक के दौरान जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर सभी पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए|नवांकुर संस्था अध्यक्ष कृष्णा पटैल ने बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की मंशानुसार जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव एवं विकासखंड समन्वयक उमाशंकर उपाध्याय के मार्गदर्शन में सेक्टर की समस्त ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां निरंतर गतिशील है आज इसी क्रम में जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर सभी समितियों की सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन कर उनके कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया शासन की मंशानुसार अनेक योजनाओं के प्रचार-प्रसार की रूपरेखा भी आपसी सहमति से तय की गई है तो वही अंकुर अभियान के माध्यम से वृहद वृक्षारोपण अभियान ,आत्मनिर्भर भारत-भारत-आत्म निर्भर मध्य प्रदेश, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि, स्वच्छ सुंदर ग्राम सहित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही आगामी समय में भी अनेक ग्रामों में सेक्टर स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा|

सेक्टर स्तरीय बैठक के दौरान प्रमुख रूप से नवांकुर संस्था अध्यक्ष कृष्णा पटैल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से यशवंत पटैल, नरेंद्र कुमार धनोरया, आशीष पटेल, अरविंद कुर्मी, सुनील कुर्मी, चंद्रपाल सिंह परिहार, शैलेंद्र ठाकुर ,अमित पटेल, आशीष पटेल, बालकदास पटैल, मुकेश पटैल, कपिल पटैल, राहुल पटैल, राधे पटैल, विष्णु कुर्मी,राज दुबे,कपिल पटेल आशुतोष पाण्डेय,हेमराज कुर्मी आनंद पटेल सहित अनेक समिति सदस्यों की उपस्थिति रही|

Related posts

स्वयंसेवी संगठनों की आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन 

Ravi Sahu

पथरिया में जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा गाजे बाजे के साथ जलूस निकाला 

asmitakushwaha

शासन द्वारा 37 प्रकार की योजनायें निर्धारित की गई हैं, उनका शत-प्रतिशत निराकरण कैंप के माध्यम से 31 अक्टूबर तक किया जाये-कलेक्टर श्री चैतन्य

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर पंचायत सेमरा लखरौनी शिविर का आयोजन       

Ravi Sahu

गांव के गिरते भू जल रोकने और जल आपूर्ति के विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित

Ravi Sahu

दोपहर दिन मैं बीच बाजार से मोटरसाइकिल चोरी तीन दिन बाद हुई एफआईआर दर्ज

Ravi Sahu

Leave a Comment