Sudarshan Today
khargonमध्य प्रदेश

*महिलाओं को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना उनके व परिवार के विकास के लिए जरूरी – सचिव नरेन्द्र पटेल*

सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ खरगोन

 

खरगोन । महेश्वर की ग्राम पंचायत लाड़वी में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर एवं तहसील विधिक सेवा समिति महेश्वर द्वारा महिलाओं को जमीनी स्तर पर विधिक जागरूक करने के उद्देश्य से महिलाओं को सशक्त करने के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजित किया गया जिसमें 81 महिलाएॅ लाभांवित हुई। जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री नरेन्द्र पटेल ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना उनके व परिवार के विकास के लिए आवश्यक हैं। विधिक जागरूकता से ही महिलाओं को सशक्त किया जा सकता है। इसके लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर सम्पूर्ण जानकारी रखना चाहिए। जिससे कोई भी उनके अधिकारों का हनन न कर सके। साथ ही विधिक निःशुल्क सलाह एवं सहायता योजना एवं जिला प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं एवं पास्को एक्ट की जानकारी दी गई।न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील समिति महेश्वर श्री जितेन्द्रसिंह रावत ने बताया कि महिलाएॅ अपने अधिकारों के लिए कानून के ज्ञान के अभाव के चलते आवाज नहीं उठा पाती हैं। इसी के कारण वह कई तरह की प्रताड़नाओं का सामना करती हैं, किंतु सामाजिक रूढिवादी के खिलाफ महिलाओं को अपने पर होने वाले अत्याचारों की कानूनी लड़ाई के लिए संविधान में कठोर कानून सृजिल किये गये हैं। रिसोर्स पर्सन ऋतु पाटीदार ने भू्रण हत्या के संबंध में महिलाओं को जागरूक कर घर या बाहर होने वाली घरेलू हिंसा की जानकारी दी। रिसोर्स पर्सन जितेन्द्र नेगी ने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि कलयुग में महिलाएॅ सशक्त नही थी किंतु वर्तमान में महिला सशक्त हैं। वहीं डॉ वंदना कुम्भकार ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। बच्चियों को पढ़ाना लिखाना चाहिए कम उम्र में शादी नहीं करना चाहिए। पढ लिखकर नौकरी करने पर वह आत्मनिर्भर बनती हैं।शिविर में डॉ किरण वर्मा, स्वास्थ्य विभाग की मेडीकल टीम, एडीपीओ कुसुम धार्वे, नाजिर लालू डूडवे, पैरालीगल वालेंटियर जोजू एमआर,  सरपंच रतनसिंह रंधावा, सचिव रमन कुशवाह,पंचायत इंस्पेक्टर रामलाल बरसाना, पंचगण एवं महिला बाल विकास विभाग महेश्वर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाड़वी की ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलाएॅ उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन लालू डुडवे ने किया एवं आभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेश्वर ने माना।सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ खरगोन
*महिलाओं को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना उनके व परिवार के विकास के लिए जरूरी – सचिव नरेन्द्र पटेल*
खरगोन । महेश्वर की ग्राम पंचायत लाड़वी में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर एवं तहसील विधिक सेवा समिति महेश्वर द्वारा महिलाओं को जमीनी स्तर पर विधिक जागरूक करने के उद्देश्य से महिलाओं को सशक्त करने के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजित किया गया जिसमें 81 महिलाएॅ लाभांवित हुई। जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री नरेन्द्र पटेल ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना उनके व परिवार के विकास के लिए आवश्यक हैं। विधिक जागरूकता से ही महिलाओं को सशक्त किया जा सकता है। इसके लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर सम्पूर्ण जानकारी रखना चाहिए। जिससे कोई भी उनके अधिकारों का हनन न कर सके। साथ ही विधिक निःशुल्क सलाह एवं सहायता योजना एवं जिला प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं एवं पास्को एक्ट की जानकारी दी गई।न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील समिति महेश्वर श्री जितेन्द्रसिंह रावत ने बताया कि महिलाएॅ अपने अधिकारों के लिए कानून के ज्ञान के अभाव के चलते आवाज नहीं उठा पाती हैं। इसी के कारण वह कई तरह की प्रताड़नाओं का सामना करती हैं, किंतु सामाजिक रूढिवादी के खिलाफ महिलाओं को अपने पर होने वाले अत्याचारों की कानूनी लड़ाई के लिए संविधान में कठोर कानून सृजिल किये गये हैं। रिसोर्स पर्सन ऋतु पाटीदार ने भू्रण हत्या के संबंध में महिलाओं को जागरूक कर घर या बाहर होने वाली घरेलू हिंसा की जानकारी दी। रिसोर्स पर्सन जितेन्द्र नेगी ने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि कलयुग में महिलाएॅ सशक्त नही थी किंतु वर्तमान में महिला सशक्त हैं। वहीं डॉ वंदना कुम्भकार ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। बच्चियों को पढ़ाना लिखाना चाहिए कम उम्र में शादी नहीं करना चाहिए। पढ लिखकर नौकरी करने पर वह आत्मनिर्भर बनती हैं।शिविर में डॉ किरण वर्मा, स्वास्थ्य विभाग की मेडीकल टीम, एडीपीओ कुसुम धार्वे, नाजिर लालू डूडवे, पैरालीगल वालेंटियर जोजू एमआर, सरपंच रतनसिंह रंधावा, सचिव रमन कुशवाह,पंचायत इंस्पेक्टर रामलाल बरसाना, पंचगण एवं महिला बाल विकास विभाग महेश्वर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाड़वी की ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलाएॅ उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन लालू डुडवे ने किया एवं आभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेश्वर ने माना।

Related posts

वटे्श्वर धाम क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शेड्यूल तय कर दिया गया है

Ravi Sahu

दतिया जिला सलाहकार समिति/ मोनिटरिंग समिति पीसी-पीएनडीटी बैठक संपन्न

Ravi Sahu

खरगोन एमपीयूडीसी के कार्यपालन यंत्री बैठक से नदारत और सीएम हेल्पलाईन के जवाब नहीं देने पर जारी होगा नोटिस

Ravi Sahu

डीआईजी से मिला पीड़ित परिवार, पुलिस को कार्यवाही करने के दिये निर्देश

Ravi Sahu

कोविड को देखते हुए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा की बढ़ाई व्यवस्था

Ravi Sahu

ईश्वर की इच्छा सर्वपरि, भगदड़ में हुए घायल भक्तों के स्वास्थ्य लाभ की कामना- मनीष गुप्ता

Ravi Sahu

Leave a Comment