Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

श्रेया चौरसिया विभाग में प्रथम, प्रान्त स्तरीय संस्कृति महोत्सव में चयन।

 

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

 

सिलवानी । सरस्वती विद्या मन्दिर सिलवानी की बहिन कुमारी श्रेया चौरसिया ने किशोर वर्ग की विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव 2022 रंगोली प्रतियोगिता भोपाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्या भारती मध्य भारत प्रान्त भोपाल विभाग भोपाल द्वारा 10 अक्टूबर को भोपाल के सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया था।

इसके पूर्व सरस्वती विद्या मन्दिर सिलवानी की बहिन कुमारी श्रेया चौरसिया ने किशोर वर्ग की जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव 2022 रंगोली प्रतियोगिता बेगमगंज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

दिनेश चौरसिया की सुपुत्री कुमारी श्रेया चौरसिया का चयन किशोर वर्ग की प्रान्त स्तरीय संस्कृति महोत्सव 2022 रंगोली प्रतियोगिता हेतु किया गया है। श्रेया चौरसिया की इस सफलता पर विद्यालय परिवार एवं ईष्ट मित्रो ने बधाई दी है।

Related posts

कन्या पुजन व वस्त्र वितरण कर मनाई नन्दू भैया की जन्म जयंती 

Ravi Sahu

आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

sapnarajput

किस्को में नव युवकों ने नव पदस्थापित थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात, बुके देकर किया गया स्वागत

Ravi Sahu

एसपी साहब के निर्देशन में बाग थाना पर जनसंवाद का आयोजन किया

Ravi Sahu

परिषद ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और हार्टफुलनेस संस्था हैदराबाद के द्वारा गांव गांव में हो रहा योग ध्यान शिविर

Ravi Sahu

Leave a Comment