Sudarshan Today
khargon

आजादी का अमृत महोत्सव मनाया, हर घर तिरंगा लहराया

झिरन्या से संवाददाता अंकुश अवस्थी की रिपोर्ट

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तहसील अधिकारी जगन प्रसाद सोर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेश पाटीदार के नेतृत्व में बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ घर-घर में तिरंगा अभियान के तहत गांव भ्रमण कर लोगों को घर में तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम 14 अगस्त तक चलेगा। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह वर्ष देशवासियों के लिए कई मायने में महत्वपूर्ण है। एक एक घर में तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के जश्न के साथ-साथ एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता है। स्थानीय जनता के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम, आदर, निष्ठा की भावना जनमानस में हो सके। कार्यक्षेत्र में शिक्षा संस्थान के साथ आम नागरिकों को भी राष्ट्रीय ध्वज को सभी दिनों व विशेष अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज की मर्यादा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शित करने की जानकारी आम लोगों के बीच दी गई। तहसीलदार जगन प्रसाद सोर मुख्य पालन अधिकारी महेश पाटीदार कबीर जाधव बि आर सी महेश दीक्षित बीआरसी आर डी अंब और ग्रामीण शामिल थे।

Related posts

थाना मोघट रोड मे 03 आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट  के तहत की गई कार्यवाही 

Ravi Sahu

मानवाधिकार सहायता संघ भारत के शाहिद खान बने मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष।

Ravi Sahu

खरगोन मेंसद्भावना संसद का हुआ आयोजन सभी धर्म के धर्मगुरु सामाजिक लोग हुए शामिल

asmitakushwaha

खरगोन की नंदिनी सोलंकी,बालाघाट से मेडल लेकर आयी

Ravi Sahu

पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 से 12 दिसम्बर प्रदेश के 16 जिलों में बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक

Ravi Sahu

निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर 55 विद्यार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

asmitakushwaha

Leave a Comment