Sudarshan Today
डिंडोरीमध्य प्रदेश

*युवामोर्चा ने किया शहीदो को नमन* *कारगिल विजय दिवस पर शहीदो की दी श्रद्धांजली* *हिमालय से ऊॅचा था हमारे सैनिको का साहस- अविनाश छावड़ा

 

डिंडोरी से कृष्ण कुमार मिश्रा जिला संवाददाता सुदर्शन टुडे

– कारगिल युद्ध के बलिदानियों के सम्मान मे हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप मे मनाया जाता है। 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तानी सेना के सैनिको को उनके कब्जे वाले स्थानो से बेदखल करने के साथ युद्ध अधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। इस प्रकार से कारगिल विजय दिवस के रूप मे चिन्हित किया गया। इसी तारतम्य मे आज भारतीय जनता युवामोर्चा डिण्डौरी के कार्यकर्ता हाथो मे तिरंगा लेकर डिण्डौरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुॅचकर वीर जवानों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने कहा कि भारतीय सेनिको के बलिदान के कारण ही हमें कारगिल फतह करने मे सफलता मिली। देश के सच्चे सपूतो के बदौलत ही हम सभी देशवासी अपने आपको सुरक्षित महसूस करते है। देश के सैनिक राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए सदैव जान की बाजी लगाने को तत्पर रहते है सभी को आज युवामोर्चा डिण्डौरी नमन करता है। इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, मण्डल कार्यालय मंत्री देवेन्द्र पाण्डेय, युमो जिला उपाध्यक्ष कुशलराज बिलैया युमोजिला सोशल मिडिया प्रभारी यशवंत तोमर, परसराम पाराशर, युमो सहकोषाध्यक्ष शान्तनु पाठक, नगर अध्यक्ष मनी सैनी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्ररसिंह परमार, कान्हा शर्मा, अभिजीत धुर्वे, दुष्यंत बघेल, आशीष यादव, पंकज सबनानी, कान्हा तुरकेल, कृष्णकुमार ठाकुर, सुशील ठाकुर, दुर्गेश जोगी सहित युवामोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Related posts

चुनाव परिणाम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एमपी-छत्तीसगढ़ की जनता का जताया आभार, विधायक रामेश्वर शर्मा की हुई एक लाख वोटों से जीत

Ravi Sahu

*अधिक दाम पर खाद बेचने की सूचना पर कृषि विभाग की छापामार कार्यवाही*  *दुकान में उपलब्ध उर्वरक जप्त कर क्रय, विक्रय तथा परिवहन पर प्रतिबंध* 

Ravi Sahu

पेसा एक्ट के तहत ग्राम पंचायत चैनपुर में काशीराम मोरे को सर्वसम्मति से पेसा एक्ट अध्यक्ष मनोनीत किया गया

Ravi Sahu

राष्ट्रीय महाकाल सेना ने नारेबाजी कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

नानाखेड़ी वृध्दाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट

Ravi Sahu

गणेश उत्सव पर्व के पूर्व शहर की बदहाल सड़को के पैचवर्क करने को लेकर भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील ने निगम आयुक्त से की मुलाकात

Ravi Sahu

Leave a Comment