Sudarshan Today
जबलपुर

रानी दुर्गावती की स्मृति में रा.से.यों.स्वयंसेवक़ो नें गौरव दिवस मनाया

जबलपुर से सुदर्शन टुडे ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव के साथ संवाददाता शिवानी बेन की रिपोर्ट

जबलपुर/ गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस शुक्रवार को गौरव दिवस 2022 के रूप में जिला प्रशासन एवं नगर निगम जबलपुर नें राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक़ो के साथ मनाया गया। वीरांगना रानी दुर्गावती की समाधि स्थल बारहा नर्रई नाला में आज सुबह कलेक्टर डॉ.टी.इलैयाराजा,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा,नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ,पराग सागर सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किए। अफसरों ने वीरांगना रानी व उनके पुत्र वीर नारायण के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य व बलिदान को याद किया। समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद भंवरताल उद्यान में वीरांगना रानी दुर्गावती को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा ने मशाल जलाकर मैराथन धावकों को सौंपा,जो भंवर ताल गार्डन तक गये। भंवरताल गार्डन में भी गौरव दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाद में भंवरताल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मैराथन पहुंची,जहां पर कलेक्टर ने धावकों से मशाल लेकर प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। यहां विभिन्न स्कूलों के होनहार विद्यार्थी भी पहुंचे। लड़कियों ने रानी दुर्गावती की पोशाक पहकर उनकी छवि को प्रस्तुत किया। कई लड़कियों अलग-अलग दुर्गावती की मुद्राओं में नजर आई। कलेक्टर ने छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की इसी कड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक प्रो.अशोक कुमार मराठे के नेतृत्व एवं कार्यक्रम अधिकारी मुक्त इकाई डॉ.देवांशु गौतम,प्रदीप सेन,अजय नारायण पटेल,कल्याणी बैरागी के मार्गदर्शन में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत आने वाली विभिन्न रा.से.यों.इकाईयों के स्वयंसेवक़ो नें मानव श्रृंखला बनाकर रानी दुर्गावती क़ो श्रद्धांजलि अर्पित की| कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक़ो में नूर मुहम्मद,अंकित लखेरा,सुयश श्रीवास्तव,शीतल भन्नारिया,मोहम्मद हसनैन बेग,मौसमी गौतम,आकांशा प्रधान,रेनू चौधरी,निखिल गुप्ता,सोनाली सोनी,मधु पटेल,विष्णु कुशवाहा,रश्मि ठाकुर,पार्वती अहिरवार,शिवानी पटेल,अंजलि राय,अनुश्री श्रीवास्तव,वैष्णवी बैरागी,प्रिया सतनामी,सत्यम जैन,खुशी सोनकर,मोनू कुशवाहा,मरियम खान,रश्मि मल्लाह,शिवानी गुप्ता,सृजन बाल्मिकी,शंकर लाल पटेल,प्रीति जायसवाल,नेहा बर्मन,मुस्कान गुप्ता,निक्की विश्वकर्मा,संध्या बर्मन नें सक्रिय सहभागिता की|

Related posts

MP : भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट का आदेश, सामान्य प्रशासन विभाग से जवाब तलब, उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ

Ravi Sahu

नगर परिषद बरेला विनोदा भावे वार्ड क्रमांक 11 के भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर प्रतीक दुबे ने वार्ड में विकास की गंगा बहाने का लिया संकल्प

Ravi Sahu

समयाग्रस्त कर्मचारियों को राहत प्रदान की जावे मांग निर्वाचन राष्ट्रीय कार्य है तो लोकसेवक निर्वाचन आयोग की धरोहर

Ravi Sahu

वीरेन्द्र सिंह खेलो इंडिया में ज्यूरी होंगें

Ravi Sahu

कैंट क्षेत्र में क्षेत्रीय जनता को गंदा पानी सप्लाई के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन

Ravi Sahu

शासकीय माध्यमिक विद्यालय कछपुरा में प्रवेश उत्सव सम्पन्न

asmitakushwaha

Leave a Comment