Sudarshan Today
जबलपुर

समयाग्रस्त कर्मचारियों को राहत प्रदान की जावे मांग निर्वाचन राष्ट्रीय कार्य है तो लोकसेवक निर्वाचन आयोग की धरोहर

सुदर्शन टुडे संभागी ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव के साथ संवाददाता जरा चौधरी की रिपोर्ट

जबलपुर मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार
निर्वाचन राष्ट्रीय कार्य है जिसमें प्रत्येक नागरिक और सभी विभागों में कार्यरत/पदस्थ अधिकारीयों/कर्मचारियों (लोकसेवकों)को बढ़ चढ़कर सम्मिलित होना चाहिए।यही भारतीय नागरिक की अक्षय पहचान है। इसी प्रकार निर्वाचन आयोग,शासन-प्रशासन को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए और समस्याग्रस्त लोकसेवकों को राहत प्रदान की जाना चाहिए। 1.पति-पत्नी दोनों शासकीय सेवा में हों और उनके बच्चे छोटे हों तो उनमें से किसी एक से कार्य लिया जाना चाहिए दूसरे को कार्यमुक्त कर देना चाहिए 2.कोरोना कॉल में कुछ लोकसेवकों की पत्नी या पति का आकस्मिक निधन हो गया और उनके बच्चे छोटे हैँ ऐसी परिस्थिति में भी उस लोकसेवक को छूट प्रदान की जाना चाहिए 3.जिन लोकसेवकों की आयु लगभग 60 वर्ष या उससे अधिक हो और वे असहज महसूस कर रहे हों तो उन्हें भी छूट प्रदान की जाना मानवता होगी 4.जो लोकसेवक किडनी,ह्रदय,कैंसर, दिल,शुगर,अनियमित ब्लडप्रेशर,आंशिक लकवा ग्रस्त तथा दिव्यांग हों उन्हें भी राहत प्रदान की जाना चाहिए।
5.वर्तमान में 20-50 का हवाला देकर अर्थात 20 वर्ष की सेवा या अधिकतम आयु 50 वर्ष होने पर अनिवार्य सेवानिवृति के आदेश को देखकर वे लोकसेवक भी भ्रमित हो रहे हैँ और मानसिक तनाव में आ रहे हैँ जो वास्तव में छूट प्राप्त करने के हक़दार हैँ परन्तु किसी अनहोनी की आशंका से अपनी परेशानी को जबरन नजरअंदाज/दबाकर वे चुनाव कार्य करने को विवश है। ये मानवीय संवेदनाओं के खिलाफ है।
सर्वप्रथम राष्ट्र एवं राष्ट् हित तथा देश सेवा का संकल्प लिए हमारे संघ के रॉबर्ट मार्टिन,दिलीप सिंह ठाकुर,स्टेनली नॉर्बट,शहीर मुमताज़,दिनेश गौड़,राकेश श्रीवास,हेमंत ठाकरे,गोपी शाह,क्रिस्टोफर नरोन्हा, एनोस विक्टर, राजकुमार यादव,सुधीर पॉवेल,रॉबर्ट फ्रांसिस,सुधीर अवधिया,गुडविन चार्ल्स, सुनील झारिया,मनीष मिश्रा, उमेश ठाकुर,आसाराम झरिया,त्रिलोक सिंह,समर सिंह,योगेश ठाकरे,वीरेन्द श्रीवास,भास्कर गुप्ता,नितिन तिवारी,रामकुमार कतिया,संतोष चौरसिया,फिलिप अन्थोनी,आशीष कोरी,सतीश दुबे आदि ने निर्वाचन आयोग और सक्षम अधिकारीयों से उपरोक्त बिंदुवार दर्शाये गए कथनों/समस्याओं पर ध्यानाकर्षण की मांग की है इस बाबद सक्षम अधिकारीयों का ध्यानाकर्षण कराया।

Related posts

चिकित्सा कार्य व्यवसाय नहीं, मानव सेवा है राज्यपाल श्री पटेल

Ravi Sahu

रोजगार मेला का आयोजन आज

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जबलपुर

asmitakushwaha

“कबीर सम्मान समारोह “

asmitakushwaha

कृषि क्षेत्र में करेंगे उन्नत तकनीक का इस्तेमाल

Ravi Sahu

सिख समाज द्वारा किया गया संस्कारधानी के नवनिर्वाचित महापौर का सम्मान  

Ravi Sahu

Leave a Comment