Sudarshan Today
बड़वाह

नर्मदा उत्तर तट सुंदर धाम तपोवन आश्रम में 74 वा विष्णु महायज्ञ: समापन पर दी जाएगी 1.60 लाख आहुतियां गंगा दशहरे पर होगी पूर्णाहुति

संवाददाता आनंद राठौर

बड़वाह नावघाट खेड़ी के डेहरिया स्थित सुंदर धाम तपोवन आश्रम में 74वां श्री विष्णु महायज्ञ शुरू हो गया है। विश्व कल्याण की भावना के साथ हो रहे इस महायज्ञ में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही पंडित जगदीश चंद्र द्विवेदी के मंत्र उच्चारण के साथ प्रतिदिन विधि-विधान पूर्वक आहुतिया दी जा रही है। पं द्विवेदी ने बताया की सोमवार को महायज्ञ का तीसरा दिवस है।सुबह शांति पाठ,नित्यार्चन अभिषेक वेद पाठ हवन हुआ।प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12.30 व 3 बजे से शाम 6 बजे महआरती के साथ यज्ञ का समापन होता है। 6 दिन में देंगे 1.6 लाख आहूतियां पं द्विवेदी ने बताया की यज्ञशाला में आम व्यक्ति का प्रवेश निषेध है। आहुतियां भी जोड़ों के बजाय महामंडलेश्वर संत बालकदास जी महाराज द्वारा दी जा रही है। प्रतिदिन 30 हजार आहुति दी जाती है।यज्ञ की पूर्णाहुति तक करीब 1.6 लाख आहुति दी जाएगी। 9 जून को होगा समापन इस महायज्ञ के दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रो से बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंच रहे है। आश्रम से जुड़े भक्तो ने बताया की अनंत श्री विभूषित श्रीश्री 1008 तपस्वी गुरु सुंदर महाराज की सदप्रेरणा से व श्रीश्री महामंडलेश्वर 1008 श्री बाबा बालकदास जी महाराज के सानिध्य में प्रतिवर्ष इस महायज्ञ का आयोजन रहा है। 9 जून गंगा दशहरे के अवसर पर यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। साथ ही महाआरती व भंडारे का आयोजन होगा।सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना अन्य भक्तों ने बताया कि इस महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र जगत की सुख-समृद्धि व कल्याण के लिए किया जाता है। आश्रम में महायज्ञ के साथ अनेक कार्यक्रम होते हैं। जो पूरे महोत्सव के रूप में मनाया जाते हैं। महोत्सव के दौरान आस-पास के गांव शहर व दूर-दूर से भक्तगणयहां पहुंचते हैं व धर्म-कर्म कर पुण्य लाभ लेते हैं।

Related posts

बड़वाह सीबीएससी परीक्षा परिणाम में निर्मल विद्यापीठ में फिर स्थापित किया नया कीर्तिमान

Ravi Sahu

एसडीओपी कार्यालय एवं पुलिस थाने में दिया आवेदन,जाँच की मांग

Ravi Sahu

राजकीय मछली महाशीर के लिए बनाया देश का प्रजनन केंद्र

Ravi Sahu

जनपद पंचायत में अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण

Ravi Sahu

श्री श्री 1008 संत शिरोमणि डोलारी वाले बाबा का बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जन्म उत्सव

Ravi Sahu

बड़वाह नगर पालिका द्वारा मनाया नगर गौरव दिवस

Ravi Sahu

Leave a Comment