Sudarshan Today
dindori

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

डिण्डोरी:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशन संभागी प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के पूर्व में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम दिया गया है जिसके तहत हमें भाजपा एवं मोर्चा के द्वारा अलग-अलग सेवाभावी कार्यक्रम करना है और पंचायत चुनाव में अपनी पार्टी की सहभागिता अधिक हो इसकी हमें जिम्मेदारी लेनी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना में जिन मतदान केंद्रों में अभी तक समिति नहीं बनी है वह जल्द से जल्द समिति का गठन कर ले ताकि पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका अच्छी हो प्रदेश द्वारा दिए गए मोदी सरकार कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर हमें सेवा सुशासन और गरीब कल्याण सेवाभावी कार्यक्रम संपन्न करना है।
उक्त मंच का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री अवध राज बिलैया एवं आभार महामंत्री जय सिंह मरावी ने व्यक्त किया।
इस दौरान बैठक में पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, बद्री साहू, मनोहर सोनी, जिला मंत्री एवं जनपद अध्यक्ष मनका सिंह बनवासी, मंडल अध्यक्षगण लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, सुशील राय, घनश्याम कछवाहा, अश्वनी चौरसिया, वीरेंद्र साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवरिया मरकाम, महामंत्री कुंवारिया मरावी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, मंडल महामंत्रीगण मदन सिंह परस्ते, भारत सिंह राजपूत, जय सिंह सरैया, प्रमोद साहू, अनिल साहू, रामानुज राव, जे.एस. मरकाम, रामलाल रजक, रमेश चंद्र गौतम, धर्मेंद्र जैतवार सहित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

ओम प्रकाश धुर्वे को मिली नगरीय निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Ravi Sahu

मतदान का रुझान, नए चेहरों को मौका देने के मूड में जनता

asmitakushwaha

ज्ञानेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित किया गया गरबा महोत्सव एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Ravi Sahu

वनों के संरक्षण एवं विकास हेतु बहुत प्रयास

Ravi Sahu

नर्मदा नदी में सन्दिग्ध अवस्था मे मिला बालक का शव

asmitakushwaha

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय सचिव भाजपा के प्रयास से विकास कार्य हुए स्वीकृत

Ravi Sahu

Leave a Comment