Sudarshan Today
जबलपुर

विश्व साइकिल दिवस के अवसर साइकिल रैली निकाली गई

जबलपुर से संवाददाता सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट

जबलपुर में नेहरू युवा केंद्र निर्देशानुसार विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 3 जून 2022 को युवाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गया बायसिकिल रैली का वृहद आयोजन…. आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में भारत सरकार के निर्देशानुसार उपरोक्त कार्यक्रम को देशभर के ग्रामीण युवा मंडल ,महिला मंडल के सहयोग से स्वस्थ स्वस्थ रहने और पर्यावरण संरक्षण जैसे जीवंत मुद्दों को जागरूकता के संदेशों के माध्यम से जन जन तक प्रचारित और प्रसारित करने हेतु विश्व बाइसिकल दिवस के अवसर पर युवाओं द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया इसी परिपेक्ष में नेहरू युवा केंद्र जबलपुर कि जिला युवा अधिकारी सुश्री कीर्तिका कुहर के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के नेतृत्व में जिले के समस्त विकासखंड मझौली, पनागर, शाहपुरा, कुंडम ,बरगी जबलपुर, सिहोरा और पाटन में युवा मंडलों महिला मंडलों के सहयोगियों द्वारा वृहद आयोजन किया गया रैली मार्ग में युवाओं द्वारा फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज, करे योग रहे निरोग, पर्यावरण की दुश्मन 3 पाउच ,पन्नी, पॉलिथीन पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है वृक्ष हमे लगाना है, और सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे गुंजायमान नारों के साथ सफल रैली का आयोजन किया कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमारी जानकी पटेल, सत्येंद्र पटेल, शिवम ताम्रकार, कुमारी स्नेह लता, राहुल यादव ,मोनिका यादव, शिव राज चौहान, बृजेश, अंकित साहू, सूर्यकांत, निक्की पटेल एवं अमर झारिया साथ ही पूर्व स्वयंसेवकों श्री सौरभ मिश्रा सुनील यादव, श्री दीपक साहू श्री सचिन पटेल , कन्हैया झारिया आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

पनागर जनपद अध्यक्ष के लिए सबसे आगे दौड़ में है दावेदार नीरज पांडे युवा समाज सेवी

asmitakushwaha

अखिल भारतीय सेवादल कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए अपने को समर्पित किया है।

Ravi Sahu

वार्डवासियो ने नगर पालिका चुनाव का किया बहिष्कार

asmitakushwaha

भगवान के दिल को भी सुकून आता होगा।

asmitakushwaha

आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Ravi Sahu

कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों का बढ़ा रूझान

Ravi Sahu

Leave a Comment