Sudarshan Today
देश

धूमधाम से निकली परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा

मातृशक्ति अश्व पर सवार हाथों में अस्त्र लिए

राहुल शर्मा

बदनावर। 3 मई को समाज के लोगों ने पिपलेश्वर मंदिर पर भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर भगवान का अभिषेक कर महा आरती का आयोजन किया। जन्मोत्सव पर विशेष आराधना कर पूजा अर्चना कर धूमधाम से परशुराम जन्म उत्सव मनाया। जन्म उत्सव के उपलक्ष्य मे ब्राह्मण समाज के लोगों ने 8 मई को शाम 6 बजे दुर्गा चौक पंढरीनाथ मंदिर से पूजा अर्चना की व महाआरती कर शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ हुई जो जवाहर मार्ग सावरकर मार्ग सभा मंच चौराहा शीतला माता बस स्टैंड होते हुए अखंड परम धाम आश्रम पहुंची जहां पर शोभायात्रा का समापन हुआ।भगवान परशुराम जी की आरती कर महा प्रसादी का वितरण कर समाज के लोगों का भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया था। शोभायात्रा में महाकाल मंडल के अध्यक्ष श्याम लाल यादव ने शरबत पीला कर स्वागत किया। शोभायात्रा के आगे महान क्रांतिकारी वीरों के चित्र चल रहे थे। बैंड बाजों की धुन पर समाज के युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे मातृशक्ति हाथों में शस्त्र लिए अश्व पर सवार थी वाहन पर परशुराम भगवान का बड़ा सा कटआउट सवार था पीछे महिलाएं ढोल की धुन पर नृत्य करते हुए चल रही थी पीछे रथ पर सवार भगवान परशुराम जी भक्तों को दर्शन दे रहे थे। शोभा यात्रा अखंड परमधाम आश्रम पहुंची जहां पर संत श्री विशुद्धानंद जी का ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवाधारी रुपट्टा गले में डाल कर हार फूलों से सम्मान किया। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों का भी सम्मान किया गया बदनावर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा कार्यक्रम में भ्रमण समाज के वरिष्ठ सदस्य पूर्व अध्यक्ष महिला मंडल अध्यक्ष युवा मंच अध्यक्ष बखतगढ़ से ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित श्रवण गौर कारोदा पिटगारा कोद व बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे

Related posts

जिले में एक बार पुनः कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार

asmitakushwaha

स्लग काफी समय से चल रही अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी, कई प्रोडक्ट के साथ केमिकल बरामद

Ravi Sahu

मुख्तार अंसारी का काफिला फतेहपुर हुसैनगंज से रायबरेली के लिए निकला

asmitakushwaha

गर्मियों की छुटियों में विभिन्न क्रियाकलापो से बच्चों में बढ़ा सकते है एकाग्रता व जीवन की गुणवत्ता:-मा. राजेश उन्हाणी शिक्षक / स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी

Ravi Sahu

*पोक्सो एक्ट, चिन्हित अपराधों एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम, की कायमी एवं विवेचना का दिया गया प्रशिक्षण

Ravi Sahu

कांग्रेसजनों ने भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन कांग्रेसी बोले कि विकास पुरुष स्व. गांधी ने देश में संचार क्रांति को दिया था बढ़ाव

Ravi Sahu

Leave a Comment