Sudarshan Today
Other

किस्को की बेटी सना परवीन ने इंटरमीडिएट के साइंस संकाय में 94.6%अंक हासिल कर छठा स्टेट टॉपर बनी

शकील अहमद। लोहरदगा

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत किस्को गांव के मौलाना जहांगीर हुसैन औऱ नसरीन अंजुम की पुत्री सना परवीन ने झारखंड अधिविध परिषद रांची के इंटरमीडिएट साइंस संकाय में 94.6% अंक हासिल कर झारखंड में टॉप टेन टॉपर बनने का गौरव हासिल की। जिसमें उन्होंने ने 473 अंक के साथ झारखंड राज्य में छठा स्थान प्राप्त की है। साथ ही सना ने परिवार के साथ प्रखंड औऱ जिले का नाम रोशन की है। इस सफलता पर कई संगठन के साथ लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने इंटरमीडिएट साइंस संकाय में कुल 473 अंक हासिल की है। जिसमें इंग्लिश में 94 फिजिक्स में 93 केमिस्ट्री में 93 मैथ में 96 एवं कंप्यूटर साइंस में 97 अंक प्राप्त की है। सना का सपना है कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करें। साथ ही लड़कियों में भेदभाव को लेकर जागरूकता और लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर बेहतर शिक्षा दिलाना सपना है। उर्सुलाइन इंटर कॉलेज कॉलेज रांची की छात्रा सना ने साइंस संकाय में बेहतर परिणाम के लिए श्रेय अपने विद्यालय के टीचर एवं पेरेंट्स को दी है। सना ने 10वीं में भी 94.4 अंक हासिल कर प्रखण्ड स्तर पर सेकेंड टॉपर बनने का गौरव हासिल की थी।

Related posts

डिण्डौरी एवं शहपुरा विधानसभा मे भाजपा के बूथ विस्तारको का प्रशिक्षण वर्ग आज

Ravi Sahu

निलंबित अधिकारी के हस्ताक्षर कर सूचना अधिकार अधिनियम का उल्लंघन कर आवेदक को कर रहे गुमराह

Ravi Sahu

शासकीय महाविद्यालय, इसागढ़, भोज केंद्र में ऊर्जा संरक्षण दिवस कार्यक्रम: प्रेस नोट

Ravi Sahu

महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Ravi Sahu

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

Ravi Sahu

भाजपा विधि प्रकोष्ठ डिण्डौरी ने सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

Leave a Comment