Sudarshan Today
Other

मनावर नगर में मंगलवार की शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रकटोत्सव बडे ही उत्साह के साथ मनाया गया।

राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर बालीपुर धाम

स्थान मनावर जिसमें विश्व कल्याण के भाव से, भारत माता को पुनः परम् वैभव के शिखर पर स्थापित करने ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 99 वर्षों से व्यक्ति निर्माण के कार्य में निरंतर लगा हुआ है। अपने कार्यकर्ताओं की शारिरीक, बौद्धिक क्षमताओं में गुण वृद्धि की दृष्टि से समय-समय पर विभिन्न स्तरों के कार्यक्रम आयोजित करते आ रहा है। मनावर नगर का प्रकटोत्सव कार्यक्रम में संघ के मुख्य वक्ता श्याम काग ने कहा कि तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित का भाव लेकर संघ का स्वयं सेवक राष्ट्र की सेवा में समर्पण भाव से लग जाता है। आपने कहा कि संघ का स्वंय सेवक अपनी प्रतिदीन की शाखा में अपना शारीरिक, बौध्दिक विकास , गीत, प्रार्थना,खेल आदि करते हुऐ अपना सर्वस्व जीवन इस मातृभूमि के लिए समर्पित करने को उद्धत हो जाता है। राष्ट्र को जैसी आवश्यकता होती है वैसा अपने आप का प्रस्तूत कर देता है।स्वयं सेवक को केवल एक ही धैर्य मन में रहता है तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहे न रहे। संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त आ‌योजित प्रकटोत्सव में मंच पर मंच पर समाज सेवक विजय महाजन, जिला संघ चालक राजेंद्र पाटीदार ,मनावर खंड संघ चालक आशीष गंगवाल, मुख्य वक्ता विभाग कार्यकारिणी सदस्य श्याम काग मोजूद थे। मंगलवार की शाम को कार्यक्रम में मनावर नगर के स्वयंसेवको ने शारीरिक कार्यक्रम के अंतर्गत दंड संचालन ,नियुध्द ,समता, सामूहिक गीत,योग ,आसन, मनोरा का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसे देखकर नगर ओर आसपास से आये नागरिक,मातृ शक्ति ने की प्रस्तुती करण की प्रशंसा की गई।

Related posts

ओयना में समाजसेवी राजेश तिर्की ने महिला मंडल के साथ बैठक कर महिलाओं के उत्थान को लेकर की चर्चा

Ravi Sahu

किस्को में पवित्र माह ए रमजान के मौके पर दावते इफ़्तार में शामिल हुए मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव

Ravi Sahu

युवा मतदाताओं का वोट तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी, नमो नवमतदाता सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

Ravi Sahu

नवरात्रि पर्व को लेकर थाना करेली में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

Ravi Sahu

बीलवा ने तलवाड़ा पर 36 रनों से दर्ज की

Ravi Sahu

अवकाश के बाद फिर गुलज़ार हुई अनाज व कपास मंडी

Ravi Sahu

Leave a Comment