Sudarshan Today
Other

भाजपा द्वारा हर बूथ पर किया महाजनसंपर्क अभियान का आगाज।

पचोर (राजेश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व मंशा अनुसार राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के 2236 मतदान केन्द्रो पर एक साथ महाजनसंपर्क अभियान की शुरुवात शनिवार को की गई राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सांसद रोडमल नागर द्वारा पचोर नगर के वार्ड नंबर 9 में जनसंपर्क कर अपनी बात जनता के बिच रखी इसी नगर में नागर का आम मतदाताओ ने गर्म जोशी से स्वागत किया और बेटियों ने तिलक लगा कर अपनी और से जीत का आशीर्वाद दिया। इसके बाद नगर खिलचीपुर विधानसभा के धामन्या जोगी, और खिलचीपुर नगर के बूथ क्रमांक 238 पर जनता से संवाद करने पहुंचे जहाँ पर नागर के साथ खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दाँगी मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल दांगी एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे उसके बाद नागर राजगढ़, ब्यावरा सहित चांचौड़ा विधानसभा के कई बूथों तक पहुंचे जहाँ प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी के संकल्प अबकी बार 400 पर का नारा बुलंद करते हुए जनता से अपने लिए आशीर्वाद माँगा। वही संघठन स्तर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर सहित जिला पदाधिकारी अपने अपने बूथ स्तर पर पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जननीतियों से जनता के जीवन स्तर में हो रहे बदलाव वा आत्मनिर्भर भारत की और बढ़ते कदम वेश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते मान और रक्षा उपकरण निर्यात के क्षेत्र में विश्व में भारत के बढ़ते दबदबे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्व व्यापी छवि जनता के बिच भाजपा का आधार बड़ा रही बातो को जनता के बिच रखा वही लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना जैसी महिलाओ के जीवन स्तर को सुधारने वाली महती योजनाओं के आधार पर जनता से रोडमल नागर को जिताने की अपील की गई।

Related posts

भाजपा जिला उपाध्यक्ष की बिटिया ग्रेसी खत्री ने किया पहली बार मतदान

Ravi Sahu

रक्तदान करने के लिए प्रेरणा की जरूरत है –

Ravi Sahu

पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोकसभा दावेदारी से लिया नाम वापस 

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री के 01 जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने की बैठक

Ravi Sahu

किस्को थाना के एएसआई ने दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति वस्तु का लिया जायजा

Ravi Sahu

आष्टा पुलिस को बड़ी सफलता

Ravi Sahu

Leave a Comment