Sudarshan Today
Other

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के विकास सांय सांय होही : विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ मुख्य मंत्री

 

महेश प्रसाद

 

एमसीबी। आदिवासियों की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति दिया है। आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू। छत्तीसगढ़ को भी आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। ऐसे प्रधानमंत्री को चुनने का समय फिर से आ गया है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांय सांय विकास कराने के लिए आने वाली 7 तारीख को आप सबको कमल फूल छाप पर बटन दबाना है और सरोज पांडेय को जिताना है।
उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की पहली विधानसभा भरतपुर सोनहत के जनकपुर में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की प्रदेश में सांय सांय गति से विकास हो रहा है। इस विकास की गति को ऐसे ही सांय सांय गति से बरकरार रखने के लिये देश और प्रदेश में कमल का फूल फिर से खिलाने की जरूरत है। क्षेत्र की विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने चुनरी ओढ़ाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय व मंचस्थ नेताओ का स्वागत किया। इस दौरान महामाला से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह, कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय का स्वागत किया।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह ने स्वागत उद्बोधन देते हुए चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की चांग देवी की पावन धरा पर मैं सबका स्वागत करती हूं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हमारी बहन सरोज पांडेय जो किसी परिचय की मोहताज नही है। सरोज का मतलब ही कमल है। जब सरोज स्वयं में कमल है तो उसे सांसद बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय को सांसद का प्रमाण पत्र यहां की जनता दिलाकर दिल्ली भेजेगी। रेणुका सिंह ने कहा कि मैं भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता को नमन करती हूं कि विधानसभा चुनाव के समय न ही मेरा चेहरा अच्छे से देखा और न ही मेरी आवाज सुनी फिर भी मेरे नाम पर विश्वास जताते हुए मुझे मौका दिया। इसके लिये मैं इस क्षेत्र की जनता की सदैव आभारी रहूंगी। रेणुका सिंह ने कहा कि विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ विकसित विधानसभा में भरतपुर सोनहत को लाना है। विधायक रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा से पूरे कोरबा लोकसभा में सबसे ज्यादा मतों से लीड दिलवाने का आव्हान किया।
मंच पर मौजूद कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने वर्तमान कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के कार्यकाल की खामियां गिनाते हुए अपने पक्ष में जनता से जनसमर्थन की अपील की।

फिर दोहराया जिला व ट्रैन का वायदा

विधायक रेणुका सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान किया हुआ वायदा फिर दोहराया। उन्होंने मंच से कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव के दौरान भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता से जो वायदा किया है उसे मैं निभाने के लिए प्रतिबद्ध हु। रेणुका सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में रेल चलाने और चांगभखार को जिला बनाने के लिये देश और प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा की आने वाली 7 तारीख को कमल छाप पर बटन दबाकर सरोज पांडेय को सांसद बनाना है ताकि यहाँ डबल इंजन की सरकार बने और क्षेत्र में ट्रेन चले और चांगभखार जिला बने।

विष्णु ने बजाया मांदर तो थिरकी रेणुका

भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय को जब मंच पर मांदर भेंट किया तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद को मांदर बजाने से नहीं रोक सके। जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मांदर बजा रहे थे तो इस दौरान विधायक रेणुका सिंह भी मांदर की थाप पर थिरकती नजर आई।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक भैयालाल राजवाड़े, विधायक उद्देशवरी पैकरा, पूर्व विधायक चंपादेवी पावले, सांवला राम डहरे, जनपद अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह, दृगपाल सिंह, चंद्रप्रताप सिंह बालन्द, कमलेश गुप्ता, बेडोमल बालानी, रूपा जायसवाल, मन्ती सिंह, हीरालाल मौर्य, नरेश यादव, मनी पांडेय, नीलेश मिश्रा, निशान्त गुप्ता, रामलखन सिंह मौजूद रहे।

Related posts

स्लग-02-सड़क हादसा:सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू होकर ट्राला बारात पर पलटा 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत, 7 घायलों का एम्स हॉस्पिटल भोपाल ,4 घायलों का जिला अस्पताल में हो रहा है उपचार

Ravi Sahu

कृषक उत्पादक संगठन के बोर्ड आफ डायरेक्टर एवं सीईओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Ravi Sahu

महू खंडवा अकोला गेज कन्वर्जन के लिए 910 करोड़ का मिला बजट

Ravi Sahu

बिलवारोड को हराकर हरीबड़ ने फाइनल जीता –

Ravi Sahu

सी.एच.ओ. एवं चिकित्सा अधिकारियों को दिया आरोग्य समिति का प्रशिक्षण

Ravi Sahu

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिले में 56 संगवारी, 03 दिव्यांग तथा 12 युवा मतदान केन्द्र

Ravi Sahu

Leave a Comment