Sudarshan Today
Other

महू खंडवा अकोला गेज कन्वर्जन के लिए 910 करोड़ का मिला बजट

सुदर्शन टुडे संवाददाता

शंकर सिंह सोलंकी

सांसद ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, रेल मंत्री का माना आभार

खंडवा। गुरुवार को लोकसभा में पेश किया 2024 25 वर्ष के आम बजट में रेल विभाग का बजट भी शामिल करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महू खंडवा अकोला गेज कन्वर्जन परियोजना के लिए 910 करोड रुपए का बजट आवंटित किया है। इस भारी भरकम बजट के आवंटन से इस रेल परियोजना को गति मिलेगी। महू अकोला खंडवा गेज कन्वर्जन के लिए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार रेल मंत्री एवं वित्त मंत्री से परियोजना को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए बड़े बजट आवंटन के लिए प्रयासरत थे। सांसद पाटिल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

रेल सुनील जैन और मनोज सोनी ने बताया की महू खंडवा अकोला के बीच 910 करोड़ की बजट राशि आवंटन से मालवा निमाड़ विदर्भ महाराष्ट्र को जोडऩे वाली इस महत्त्वपूर्ण रेल परियोजना को गति मिलेगी। इसके साथ ही खंडवा महू रेल खण्ड में विद्युतिकरण के लिए साढ़े 12 करोड़ का अतिरिक्त बजट आवंटन किया गया है। महू खंडवा 150 किमी तथा खंडवा अकोला 203 किमी मीटरगेज रेल मार्ग को ब्रॉडगेज रेल मार्ग में परिवर्तन का कार्य करने के लिए जनवरी 2017 के बाद से निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।इसमें अकोला अकोट 60 किमी पर गेज कन्वर्जन किया जा चुका है। इस मार्ग पर यात्री ट्रेन चल रही है। इसके आगे अकोट से अमूल्लाखुर्द के बीच 90 किमी पर अभी रेलवे ने भूमि अधिग्रहण,वन विभाग अनुमति ले ली है। यहां 29 किमी नया रूट से बढ़ाया गया है। अमूल्ला खुर्द से खंडवा 54 किमी गेज कन्वर्जन कर लिया है

Related posts

रणबीर सिंह कुशवाह वने गुना ब्लॉग 1के अध्यक्ष

Ravi Sahu

शहडोल संभाग के कमिश्नर एवं एडीजीपी ने रेंज डीआईजी, शहडोल के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा केन्द्रीय बल के साथ शहडोल शहर में किया

Ravi Sahu

कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ही जीत संभव होती है: एड. प्रीतम सिंह         

Ravi Sahu

चंदन तिलक लगाकर हजारों श्रद्धालुओं ने किए सिध्देश्वर नाथ के दर्शन

rameshwarlakshne

कलेक्टर श्री अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने मतदान दलों का किया पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत            

Ravi Sahu

होली पर सामूहिक रंग एवं भोजन एक साथ

Ravi Sahu

Leave a Comment