Sudarshan Today
BURAHANPURchaiwasa

भाजपा के प्रति ऐसा विश्वास कि चुनाव से पहले दिखने लगा है स्पष्ट परिणाम

 

सुंदर नगर के भाजपा कार्यालय में हुआ खंडवा लोकसभा के बुरहानपुर विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ

आर्यन शेख़ अय्यूब ज़िला ब्यूरो 

बरहानपुर  सुंदर नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में खंडवा लोकसभा चुनाव के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर विधानसभा चुनाव कार्यालय के शुभारम्भ पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. श्री मनोज जी माने ने कहा- जिन असंख्य कार्यकर्ताओं ने ना धूप देखी, ना छांव देखी। आंधी देखी ना तूफान देखा। ना बारिश देखी। लगातार काम करते रहे। परिश्रम करते। आज ऐसी स्थिति बनी है कि चुनाव से पहले, मतदान से पहले और मतगणना से पहले ही हमें परिणाम स्पष्ट दिखाई देने लगा है। मप्र की 29 की 29 सीट जीत रहे है। खंडवा लोकसभा से हमारे प्रत्याशी ज्ञानेश्वर जी पाटिल भी जीत रहे है। यह पार्टी के प्रति बढ़े विश्वास के कारण हो रहा है। सांसद प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर जी पाटिल ने कहा कि बुरहानपुर जिला पिछली बार की लीड का रिकॉर्ड तोड़ेगा। ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। बुरहानपुर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक एवं राजनीतिक स्थिति प्रदेश की अन्य विधानसभाओं से भिन्न है। हमें यदि विधानसभा चुनाव का इतिहास दौहराना है तो पूरे मनोयोग से भारतीय जनता पार्टी के प्रचार-प्रसार में आज से ही लग जाना चाहिए। यह चुनाव दल का नहीं देश का है। भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति गौण एवं विचारधारा व सिद्धांत मुख्य होते हैं। व्यक्तिवादी राजनीति का भाजपा में कोई स्थान नहीं है। नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू ने कहा कि इस बार नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की लीड 70 हजार से ज्यादा की रहेगी। संगठन प्रभारी कल्याण अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश एवं केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों से वोट मांगने की अपील की।

जिन सिद्धांतों, जिन विचारधारा को लेकर चले, वो आज पूर्ण हो रहे है

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- पीढियां खत्म हो गई। डॉ. श्यामाप्रसाद जी की जेल में हत्या हो गई। वो हमारे कंधों पर जिम्मेदारी दे गए थे कि धारा 370 कश्मीर से खत्म करना है। यह कलंक है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। लेकिन यहां के विधान दो है, प्रधान दो है और झंडे भी दो है। हमकों गर्व होता है। इस पार्टी में काम करते हुए। जिस पार्टी को लेकर के चले। जिन सिद्धांतों को लेकर चले। जिन विचारधारा को लेकर चले। वो आज पूर्ण हो रही है। धारा 370अब समाप्त हो चुकी है- राम मंदिर बन चुका है-

*विधि-विधान से किया पूजन*

चुनाव कार्यालय का पूरे विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू , महापौर माधुरी पटेल, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, लोकसभा प्रभारी कल्याण अग्रवाल, लोकसभा विस्तारक उज्ज्वल जोशी, लोकसभा सह प्रभारी दिलीप श्रॉफ, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अमित मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवार, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, अरुण शेंडे, जगदीश कपूर, ईश्वर चौहान, विट्ठल काका, अरुण पाटिल, प्रह्लाद पाटिल, प्रभाकर चौधरी, सुनील वाघे, राजेंद्र ठाकुर, फरीद भाई, प्रकाश कानूगो, बलराज नावानी, गिरीश शाह, नरहरि दीक्षित, राजू पाटिल सहित सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पधाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री चिंतामण महाजन ने किया।आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सुभान चौहान ने किया।

Related posts

सिंहभूम लोकसभा सांसद गीता कोड़ा ने नकटी डैम में अधिष्ठापित पर्यटन-सह-नौकाविहार का फीता काटकर किया उद्घाटन

Ravi Sahu

लोकसभा उम्मीदवार को जिताने में प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुट जाएं -बुरहानपुर विधानसभा संचालन टोली, जनप्रतिनिधियों की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी ने कहा-

Ravi Sahu

सामूहिक भवन के अधूरे काम की शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्टर ऑफिस रहवासी

Ravi Sahu

तेज हवा आंधी बारिश के चलते किसानों पर छाया संकट का तांडव

Ravi Sahu

खुशी के पल द्वारा गर्मी को देखते हुए लालबाग रोड तुलसी मॉल के सामने राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की 

Ravi Sahu

भारत रत्न – डॉक्टर बाबा साहब भीमराव जी अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर कमजोर वर्ग को मजबूत किया- डॉ. मनोज माने -बड़ा पोस्ट ऑफिस स्थित प्रतिमा स्थल पर भारतीय जनता पार्टी ने मनाई भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती

Ravi Sahu

Leave a Comment