Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

राठौर समाज के तत्वाधान में जारी प्राण – प्रतिष्ठा महोत्सव में दो मई किया जाएगा नगर भ्रमण का कार्यक्रम

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

सीहोर। राठौर क्षत्रिय समाज के तत्वाधान में बुधवार से निर्मित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम दरबार एवं श्री शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्व की शुरूआत हो गई है। इस मौके पर गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे से मंडल देवता आह्वान, स्थापना, पूजन एवं समस्त विग्रह का जहादिवास का आयोजन किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को देव पूजन एवं अग्रि स्थापना एवं विग्रह का अन्नादिवास आदि का आयोजन किया गया। इसमें शामिल जोड़ों ने विधि-विधान से यज्ञ में आहुतियां दी।
इस संबंध में कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी रुद्रप्रकाश राठौर ने बताया कि राठौर क्षत्रिय समाज के तत्वाधान सात दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त पूरा आयोजन समाज के पुरोहित यज्ञाचार्य पंडित महादेव शर्मा के मार्गदर्शन में अनेक जोड़ों के द्वारा शुक्रवार को देव पूजन, अग्रि स्थापना एवं विग्रह का अन्नादिवास का आयोजन किया गया।
पंडित श्री शर्मा ने बताया कि यज्ञ यागादिक कर्म, मांगलिक पूजा महोत्सवों, प्रतिष्ठा कर्म, आदि शुभकर्मों में विभिन्न मंडलों के साथ सर्वतोभद्र मंडल प्रमुखता से बनाया जाता है। मंडल की स्थापना के साथ ही इसमें उपर्युक्त देवताओं की वैदिक मंत्रों से प्रतिष्ठा तथा पूजा-अर्चना की जाती है। इससे साधक, उपासक एवं पूजक का सर्वविध कल्याण एवं मंगल होता है। उन्होंने बताया कि शहर में लंबे समय बाद उक्त भव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार को देवपूजन एवं विग्रह का मिष्ठान, घृत शकररादिवास किया जाएगा। सोमवार को देवपूजन एवं विग्रह का हिरण्यद्रव्य महास्नान शैयादिवास किया जाएगा। मंगलवार को देवपूजन एवं पूर्णाहुति विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा महाआरती की जाएगी।

Related posts

शक्कर फैक्ट्री के पास मिला अज्ञात बालिका का शव

Ravi Sahu

देश के आजादी के बाद पहली बार भाजपा की बनी नगर सरकार

Ravi Sahu

लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Ravi Sahu

श्रीराम जानकी मंदिर में छठी उत्सव पर श्रद्धालुजनों ने भंडारा, प्रसाद ग्रहण किया

Ravi Sahu

श्रीकृष्ण वृद्धाश्रम में दिनाक 14 दिसम्बर सायंकाल 5 बजे से गुरुजनो व वृद्ध जनों का का सम्मान तथा फल,मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित

Ravi Sahu

आप पार्टी ने रुक जाना नहीं योजना के पोर्टल पर उर्दू मीडियम के छात्रों का रिकॉर्ड दर्ज की मांग मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर व शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

Ravi Sahu

Leave a Comment