Sudarshan Today
pachour

यज्ञ शुरुआत के एक दिन पूर्व होंगी हेमाद्री 9 की निकलेगी कलश यात्रा।

पचोर (राजेश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ माता बिजासन धाम पर होने वाले भव्य 108 कुंडी श्री सतचंडी महायज्ञ के लिए जग्गी में आहुति देने वाले जजमान जोड़ों का हिमाद्री स्नान दिनांक 8 अप्रैल को होगा पंडित इंद्रजीत पाराशर ने बताया कि सनातन धर्म संस्कृति में यज्ञ आहुति देने का बहुत बड़ा महत्व होता है वैदिक पद्धति अनुसार देव आव्हान वा तेतिस कोटि देवी देवताओं का पूजन होता है उनके निमित्त आहुति होती है। शतचंडी महायज्ञ में तीनो देवी महालक्ष्मी, महा सरस्वती वा महाकाली माता को आहुति लगती है साढ़े सात सौ मंत्रो पर प्रतिदिन आहुति होंगी। तीनो देवियो के साथ अन्य देवी देवताओं को भी आहुतिया समर्पित होंगी वैज्ञानिक दृष्टि से भी देखा जाए तो यज्ञ आहुति में इस्तेमाल होने वाले घी जो तिल,एवं अन्य प्रकार की जड़ी बूटीयो से 9 दिनों तक जो 9 लाख आहुति दी जाएगी उससे पर्यावरण शुद्ध होगा। वही यज्ञ शाला में लगने वाली यज्ञ आहुति हेतु समीधा एकत्रिकरण प्रभारी लीलाधर पटेल ने बताया की समीधा के लिए, खैर, प्लाश, पीपल, आम, गुलर, चंदन, आंकड़ा सहित विभिन्न प्रकार की करीब चार सौ क्विंटल लड़की का एकत्रिकरण किया गया है।वही पंडित श्याम सुंदर पाठक ने बताया की यज्ञ आहुति में बैठने वाले यजमान जोड़ो के लिए हेमाद्री सन्नान वा यज्ञयोपित दिनांक 8 अप्रैल को सुबह आठ बजे से करवाया जायेगा।भव्य यज्ञ शाला में लिपाई का कार्य पिली मिट्टी वा गाय के गोबर से किया गया हे। यज्ञ शाला प्रभारी घनश्याम नागर पटवारी द्वारा बताया गया की लिपाई कार्य का जिम्मा ग्राम अरनिया की महिलाओ तथा कन्याओ ने बखूबी उठाया महिलाएं अपने कार्य कर शाम को ही यज्ञ शाला में पहुँच कार्य उक्त कार्य में योगदान दे रही हे वही यह के युवाओं ने भी यज्ञ शाला में सुचारु कार्य किया वही उनके द्वारा सभी गाँवों महिलाओ से वा युवाओं से यज्ञ शाला साज सज्जा कार्य में भाग लेने की अपील की हे। नो दिनों तक होंगे रोज नए आयाम यज्ञ के समय यज्ञ के मूल उद्देश्यों की पूर्ति के लिए, पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक रोज वृक्ष पूजन कर वृक्ष लगाए जाएंगे, क्षेत्र में धन संपदा बनी रहे धन-धान्य की अच्छी उपज हो इस लिए भगवान वरुण की पूजा की जाएगी, युवा पीढ़ी वेदों का ज्ञान पुराणों का ज्ञान सनातन धर्म के धर्म ग्रंथो का ज्ञान सरलता से ले सके इसलिए एक दिन वेद पूजन किया जाएगा,, अज्ञानता के अंधेरे से उजियारे की ओर हम जाएं इसलिए एक दिन 14 अप्रैल को दीपोत्सव मनाया जाएगा जिसमें करीब 4:30 लाख दीप जलाए जाएंगे दीपोत्सव प्रभारी पवन नागर इंजीनियर एवं दुर्गेश नागर एमबीसी ने बताया कि हमने दीपोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली है सभी भक्तों से इस अवसर पर मौजूद रहने की अपील की है। वहीं गौ माता के संरक्षण के लिए गौ पूजन किया जाएगा गो पूजन प्रभारी दुर्गा प्रशाद पटेल ने कहा कि हमने मूल भावना को छोड़ा हे गाय हमारी माता हे गाय हमें पालती हे आज गायों को किसानों ने छोड़ दिया हे इस लिए जरूरी हे उनके महत्व को समझा जाए इस लिए गो पूजन होगा। वही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए कन्या पाद पूजन होगा। महा अष्टमी के दिन मां बिजासन की भव्य महा आरती की जाएगी महा आरती प्रभारी पुखराज नागर ने बताया कि इस वर्ष महा आरती के लिए उज्जैन से कलाकारों को बुलाया गया है दिनांक 16 अप्रैल को महा आरती का भव्य आयोजन किया गया है इसमें शिव तांडव नृत्य के साथ गरबा भी किया जाएगा।नौ दिनों तक ही लगातार धार्मिक अनुष्ठान आयोजन किए जाएंगे इस अवसर पर सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Related posts

ट्रक और बाईक कि सीधी भिड़ंत, महिला कि मौत पिता पुत्री गंभीर घायल अवस्था में रेफर

Ravi Sahu

जाट महासभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।

Ravi Sahu

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा अयोध्या से पूजित अक्षत कलश किया स्थापित

Ravi Sahu

बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे में पति की मौत पत्नी और पुत्री घायल

Ravi Sahu

30 वर्षो बाद भोपाल संभाग पहुंचा वालीवाल के फाइनल में

Ravi Sahu

भाजपा सांसद व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Ravi Sahu

Leave a Comment