Sudarshan Today
pachour

भाजपा सांसद व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

पचोर (हरीश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा सांसद एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया भाजपाइयों ने उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। पचोर नगर में स्थानीय जगदीश धाम बाजार चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा भाजपा सांसद व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।भाजपा सांसद रोडमल नागर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सच्चे अर्थों के युगपुरुष थे उनका व्यक्तित्व राष्ट्रीय चिंतन उच्च विचारों व मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण था। उन्होंने आजादी से पहले और आजादी के बाद भी अपने लेखन कार्य और सामाजिक कार्यों से जनता की सेवा की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय एकता को अपना मिशन बना लिया था। हम सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए मार्गों पर चलकर जनता की सच्ची सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन गुरगेला, नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया, पचोर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दिक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन गुप्ता, पार्षद दीपक जाटव, पार्षद हेमराज गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि भगवान सिंह गुर्जर, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष कैलाश देशवाली, राजू कुशवाहा, राजेश भारतीय, पूर्व पार्षद रामबाबू सक्सेना, पूर्व पार्षद महेश भंडारी, सांसद प्रतिनिधि रवि शर्मा, पूर्व पार्षद अमित गोस्वामी, श्रीमती नीलम सक्सेना, मनीष अग्रवाल, राधेश्याम कुशवाहा, दीपक चौहान, आशिक पटेल, सुनील यादव, बंटी मुंदेरिया, डॉ रवि गुुदेनिया, विकास जयसवाल, अनिल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद संजय तिवारी, मनीष यादव मन्नू, शैलेश मालवीय, मनीष यादव कर्नल, चेतन केथोरिया, कैलाश विजयपुरिया, कमल राजोरे सहित कई भाजपा उपस्थित थे।

Related posts

अच्छे परिवार से ही अच्छे समाज का निर्माण होता है -शशि कांत फड़के 

Ravi Sahu

पचोर में राज्यसभा सांसद भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया का अखिल भारतीय जात महासंघ ने जोरदार स्वागत किया।

Ravi Sahu

बसंत का किया स्वागत मां फलोदी के प्राकृटय उत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Ravi Sahu

मजदूरी पर कार्य करने के दौरान अचानक तबीयत खराब होने से युवक की हुई मौत

Ravi Sahu

मां दुर्गा गौशाला मऊ में पेयजल व्यवस्था के लिए ग्रामीणों ने सहयोग देकर बिछाई पाइपलाइन

Ravi Sahu

प्रो. संतोष मित्तल स्कूल में स्थापना दिवस पर एक नई पहल।

Ravi Sahu

Leave a Comment