Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

प्रत्येक मतदान केंद्र पर 370 मत की बृद्वि करना व घरो पर मामा का घर का स्लोगन भी लिखना है- राकेश शर्मा

दैनिक सुदर्शन टुडे सिलवानी

0- भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक हुए शामिल

सिलवानी। लोक सभा चुनाव जो कि देश की दशा व दिशा बदलने में महत्व पूर्ण है। कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव का मतदान होने तक प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 370 मतो को बढ़ाने में जुट जावे। ताकि विदिशा लोक सभाक्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ऐतिहासिक मतो से जिता कर लोकसभा तक पहुचाया जा सके। प्रत्येक कार्यकर्ता के घर की दीवार पर मेरे मामा का घर वाला स्लोगन भी लिखवाना तथा भाजपा का झण्डा भी लगाना है।

यह उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यक्त किए। वह नगर के कम्यूनिटी हॉल में विजय बूथ व लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत शक्ति केंद्र सिलवानी की बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे। यहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, धीरेंद्र कुशवाहा रायसेन भी मौजूद रहे। प्रारंभ में मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जोलित किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करने पर आभार व्यक्त किया। श्री शर्मा ने सभी जानकारी को भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत ऐप पर अपलोड करने का भी आग्रह किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं से दिनांक 18,19 तथा 20 मार्च को मोदी सरकार तथा मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने के अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि इन तीन दिनों में हमें प्रत्येक लाभार्थी के घर पहुंचना है तथा उनसे संपर्क स्थापित कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में मतदान करने की अपील करना है। बैठक को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक तथा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुशवाहा ने भी संबोधित किया।

Related posts

सकल हिन्दु समाज ने सौपा ज्ञापन

asmitakushwaha

ज़िला पंचायत सी.ई.ओ ने किया बैरसिया जनपद की पंचायतों का निरीक्षण

Ravi Sahu

कोठरी नगर परिषद के परिणाम आए सामने 15 वार्डों में से 7 वार्डो पर रह कांग्रेस का कब्जा 5 वार्ड पर बीजेपी का कब्जा 3 वार्डों में बने निर्दलीय कोठरी नगर परिषद के परिणाम हुए बड़े रोचक निर्दलीयों के कंधों पर टिकी अध्यक्ष की कुर्सी

Ravi Sahu

आबकारी विभाग के उड़नदस्ते की लगातार सफल कारवाई

Ravi Sahu

ग्राम मोरगुन में आज होगा भंडारे का आयोजन

Ravi Sahu

हरदा में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 50 से ज्यादा घरों में लगी आग

Ravi Sahu

Leave a Comment