Sudarshan Today
Other

लोहरदगा में आदिवासी लोहरा समाज संगठन की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

समाज के आर्थिक उत्थान, सामाजिक व राजनीतिक सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा पर चर्चा

लोहरदगा कोयल नदी स्थित सरना स्थल के समीप में आदिवासी लोहरा समाज सामाजिक संगठन लोहरदगा के तत्वावधान में मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से समाजसेवी राजेश तिर्की, संरक्षक महेंद्र लोहरा सहित अन्य के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद समाज के आर्थिक उत्थान, सामाजिक व राजनीतिक सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा पर चर्चा किया गया। मौके पर परमेश्वर लोहरा ने कहा कि समाज व क्षेत्र के विकास के लिए हर एक नागरिक की जिम्मेवारी महत्वपूर्ण है। हर एक लोग से परिवार और हर एक परिवार से समाज, गांव का निर्माण होता है। इसलिए समाज को शैक्षणिक गतिविधि देकर हम अच्छे समाज, राज्य व देश का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राजनीतिक चेतना जागृत करना जरूरी है, तब जाकर हर एक क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचा पाएंगे। इसके लिए हम सभी निरेंतर कार्य करते रहेंगे। समाजसेवी राजेश तिर्की ने कहा कि हम सभी को समाज के लोगों को शिक्षित करना होगा। इस दौरान सभी प्रखंड अध्यक्ष के अलावा गणमन व्यक्तियों ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रकृति की वादियों में स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया। मौके पर मुख्य रूप से मौके पर मुख्य रूप से सुरेश लोहरा, कृष्ण चंद्र लोहरा, सीताराम लोहरा, शंकर लोहरा, पंचम लोहरा, बलिराम लोहरा, विष्णु लोहरा, सरिता देवी, उर्मिला देवी सहित जिले के कई लोग शामिल थे।

Related posts

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला खरगोन इकाई के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

Ravi Sahu

21 फरवरी, बुधवार को आएगी “ताप्ती परिक्रमा पदयात्रा”

Ravi Sahu

महाविद्यालय में मनाई गई डॉ.हरिसिंह गौर जी की 154 वी जयंती

Ravi Sahu

बाल सम्प्रेषण गृह में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

Ravi Sahu

कथरी कात्यानी देवी मंदिर में उमड़ी भीड़

asmitakushwaha

रिश्तों को किया कलंकित, सगे चाचा ने किया अपनी 8 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म

Ravi Sahu

Leave a Comment