Sudarshan Today
pachour

भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता मध्य प्रदेश में लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने का किया दवा

पचोर (राजेश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

राजगढ़ जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को प्रवेश करेंगी, जिसे लेकर पचोर में भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना ने आज सारंगपुर विधानसभा के पचोर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी ने संकल्प लिया है कि जब तक युवा, किसान, बेरोजगार, महिलाओं को न्याय नही मिलेगा वे देश भर में इस तरह न्याय यात्रा निकालते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश में तानाशाह बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस वचन बद्ध है और राहुल गांधी की न्याय यात्रा अपार जन समर्थन मिल रहा है और राजगढ़ में न्याय यात्रा को लेकर उत्साह है क्षेत्र में स्वागत की जबरदस्त तैयारिया की जा रही है। कांग्रेस नेता रोशन खत्री ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस के पक्ष मे माहोल बन रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेश में अधिक से अधिक सीटें जीतेंगी और इंडिया गठबंधन के साथ सरकार बनायेगी। इस अवसर पर दामोदर लहरी पंडित देवेंद्र पाराशर सीताराम लहरी योगेश शर्मा बृजेश विजयवर्गीय बंटी छाबड़ा अमन मुन्देरिया मुकेश पांडा हेमंत शर्मा सहित कहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

पचोर में अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली

Ravi Sahu

संतोष मित्तल स्कूल मैं विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Ravi Sahu

अबके हटके आम चुनाव,,

Ravi Sahu

पचोर में भारतीय जनता पार्टी जिले का प्रबुद्धजन सम्मेलन सम्पन्न हुआ

Ravi Sahu

पुलिस विभाग का जन संवाद कार्यक्रम संपन्न

Ravi Sahu

आधी रात को निकलेगा मां अंबे का रथ हाथों से खींचेंगे सैकड़ो ग्रामीण

Ravi Sahu

Leave a Comment