लोहरदगा: किस्को जोरी मुख्य सड़क के जनवल स्थित तालाब के समीप शुक्रवार शाम में सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो हुए। जिसमे एक कि हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी किस्को थाना को मिलने के बाद एएसआई अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल से मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के कसियाडीह निवासी सोनल उराँव,ल एवं अनुद उराँव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक जनवल से किस्को की ओर पैशन प्रो बाइक जे एच03एस 9443 से जा रहे थे, तभी किस्को निवासी विक्षिप्त युवक ईनोद उराँव नामक युवक को टक्कर मारकर दुर्घटना ग्रस्त हो गए।