Sudarshan Today
Other

मछली पकड़ने के जाल में फसा अजगर आधे घंटे की मशक्कत के बाद कराया आज़ाद

सुदर्शन टुडे ब्यूरो लुकमान खत्री

खरगोन जिले के बड़वाह की चोरल नदी में मछली पकड़ने के लिए मछुआरों के डाले गए जाल में करीब 6 फीट लंबा अजगर फंस गया। नायलॉन के मजबूत जाल में अजगर को फंसा तड़पते देख स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना वन्य प्राणी अभिरक्षक टोनी शर्मा को दी।करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को जाल से बाहर निकाला।लेकिन यह रेस्क्यू जितना जटिल उतना खतरनाक भी था।भूख से परेशान और जाल में फंसे रहने की घबराहट में अजगर बार–बार हमला कर रहा था।जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वन्य प्राणी अभिरक्षक टोनी शर्मा ने बताया की रविवार सुबह करीब दस बजे वार्ड 2 के हिम्मत पटेल से सूचना मिली की उत्कृष्ट शाला के पीछे चोरल नदी में अजगर मछली पकड़ने के जाल में फंसा है।जिसके बाद टोनी शर्मा अपने अन्य साथियों वाइल्ड लाइफ वार्डन अथर्व शर्मा के साथ सुबह 11 बजे मौके पर पहुंचे।यहां डिप्टी रेंजर कल्याण कनासे,वनरक्षक कृष्णपाल सिंह मौके पर पहुंचे।यहां उन्होंने देखा की अजगर बुरी तरह जाल में फंसा है।इस दौरान जब भी निकालने की कोशिश की वह डंसने का प्रयास कर रहा था।किसी तरह इसका मुंह पकड़कर जाल सहित किनारे पर लाए।इसके बाद 20 मिनट तक रस्सी को चाकू से काटकर अजगर को आजाद किया गया।टोनी शर्मा के मुताबिक यह एक 2 साल का वयस्क अजगर था।जो मछली खाने के लिए पानी में उतरा होगा।लेकिन जाल में फंस गया।

Related posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो मतदाता सम्मेलन

Ravi Sahu

पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गी धर्मेंद्र सिंह परिहार की शोक सभा का हुआ आयोजन 

Ravi Sahu

महाविद्यालय में मनाई गई डॉ.हरिसिंह गौर जी की 154 वी जयंती

Ravi Sahu

एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत खोला गया स्टॉल कई स्थानीय उत्पादकों का जीवन बदला

Ravi Sahu

दो ओवरलोड डंपरों पर चालानी कार्यवाही कर, 51000/- रूपये का लगाया जुर्माना

Ravi Sahu

सपनो से हकीक़त तक का एक सफर

Ravi Sahu

Leave a Comment