Sudarshan Today
ganjbasoda

प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व देवी देवताओं का जल और अन्न में कराया वास

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

ग्राम सोमवारा में चल रही प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत सोमवार भगवान राधा कृष्ण, भगवान शिव जी, दत्तात्रेय, नव देवियों का जल तथा अन्न में वास करवाया गया। इस अवसर पर भगवान को लगभग 30 कुण्टल गेहूं, साथ ही चना, मसूर, उड़द, जवा, ज्वार, मक्का, मूंग अधिवास भगवान को किया गया। इस अवसर पर विदिशा से पधारें मनोज शास्त्री चिरौल माता मंदिर पुजारी, व्यास संजय पाठक, नरेश शास्त्री, अनिल शास्त्री, गौरव शर्मा, कुलदीप, अभिषेक शर्मा आदि ने वेद मंत्रों का सस्वर उच्चारण किया। इस आयोजन में ग्राम सोमवारा के साथ ही समीपस्थ गांव खड़ेर, बमोरिया, चंपा खेड़ी, कुमरयाई, शाहपुर, गुरोद, कलन खेड़ी, बरखेड़ा, जठोदा के भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भगवान का यज्ञ भी संपन्न किया जा रहा है। सुंदर यज्ञशाला में भगवान को विराजित कर अग्नि भगवान में विधिपूर्वक आहुतियां प्रदान की जा रही है। यज्ञ आचार्य पंडित केशव शास्त्री ने बताया जिस तरह से सृष्टि में पांच तत्व पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि एवं आकाश है इन्हीं से हमारा शरीर भी बना है और इन्हीं तत्वों का आव्हान जल आधिवास वास से, अन्न आधिवास से, अग्नि तत्वों का आव्हान फूल आधिवास से, पृथ्वी तत्व का आव्हान भगवान की मूर्तियों में किया जाता है। जिससे मूर्ति में तर्जन ताड़न दोष समाप्त होता है। मूर्ति को बनाते समय छेनी हथोड़ा एवं विभिन्न प्रकार के अस्त्रों से मूर्ति को बनाया जाता है इसी का परिहार के लिए भगवान को विभिन्न वस्तुओं के अधिवाशन कर मूर्ति में देवत्व की स्थापना की जाती है। संपूर्ण आयोजन डॉ. लक्ष्मीकांत मरखेडकर के द्वारा संपन्न हो रहा है। जिसमें उनके पुत्र राजीव मरखेड़कर द्वारा पूजन विधि भावपूर्वक संपन्न कर रहे हैं। साथ ही संपूर्ण सोमवारा के ग्रामवासी पिछले 15 दिनों से इस कार्य में अपनी सेवाएं उदार चित्त से प्रदान कर रहे हैं। आयोजन मे अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता, साथ ही विभिन्न पार्टियों के नेता जन भी बड़ी संख्या में पधार रहे हैं।

Related posts

महाकाल के भक्त ने माता जानकी के भक्त का किया भव्य स्वागत व सम्मान

Ravi Sahu

भगवान धन्वन्तरि जयंती पर नगर के वरिष्ठ वैद्यों का किया सम्मान

Ravi Sahu

33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन    

Ravi Sahu

बासौदा की जनता ने मुझे अभूतपूर्व स्नेह दिया है – शिवराज सिंह चौहान

Ravi Sahu

वेद अपोर्शे है तो भागवत भी अनादि ग्रंथ है – पं. केशव शास्त्री

Ravi Sahu

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के ज्ञापन का असर सरकार ने 4 प्रतिशत डीए के दिए आदेश

Ravi Sahu

Leave a Comment