सुदर्शन टुडे ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या आचार्य बजरंग प्रसाद तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह आज अयोध्या के राजकरन सिंह स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पहुंचे। मनोज सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। और श्री सिंह ने कई छात्राओं को टेबलेट वितरित किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। और कई गणमान्य लोगों ने इस मौके पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह समेत महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक व छात्र उपस्थित रहे।