Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

गांव चलो अभियान के तहत पूर्व मंत्री रामपाल सिंह पहुंचे ग्राम मानकवाड़ा

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

हनुमान मंदिर में पहुंच की पूजा अर्चना दर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना

सिलवानी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रारंभ किए गए गांव चलो अभियान की शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत द्वारा के मनकवाड़ा पहुंचे। ग्राम मनकवाड़ा मे गांव चलो अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने सर्व प्रथम भगवान के दर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेश खुशहाली की कामना की। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय समिति द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने 1 दिन के प्रवास के तहत ग्राम मनकवाड़ा के 191 बूथ नम्बर पर पहुंचे। यहां पर पार्टी के द्वारा दिए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्य किया। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने 24 घंटे के प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में ग्राम में पहुंचे। उनके द्वारा ग्राम की सभी बूथ समिति की अलग अलग बैठक ली। जिसमें बूथ समिति, पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे। समिति और मतदाता सूची का निरीक्षण किया एवं व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया। प्रवास के दौरान जनसंघ समय के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट की और उनका स्वागत किया ।नव मत दाताओं से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया । केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजना के लाभार्थियों से वार्ता की, जनप्रतिनिधियों, पंचायत के पंचगण व नगरवासियों से संपर्क कर मोदी की की सरकार के कार्य को प्रकाश डाला गया। पूर्व मंत्री रात्रि विश्राम भी ग्राम में ही करेंगे । इस दौरान पूर्व मंत्री द्वारा ग्राम में स्थित गौशाला का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला भी मौजूद रहे।

Related posts

खरगोन कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी जुलूस की तैयारी का जायजा लिया

Ravi Sahu

जिले की 47 रेत खदानों के लिए कलेक्टर ने तय किए अपसेट

Ravi Sahu

पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर थाना ढीमरखेड़ा द्वारा मैराथन दौड का आयोजन किया गया

Ravi Sahu

कलियुग के रक्षक हनुमान जी का जन्म दिन धूमधाम से जिला कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ खरगोन द्वाराकसरावद में मनाया जाएगा

asmitakushwaha

अनाधिकृत रूप से जिला मुख्यालय से बाहर पाये जाने पर सीएमओ सुश्री बुनकर अवैतनिक

Ravi Sahu

चुनाव परिणाम आने के बाद, जनता द्वारा किए मतदान पर डांका – बैरागी

Ravi Sahu

Leave a Comment