Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

जीवनम् स्वास्थ्य शिविर आज हरदा, जोगा, लोधियाखेड़ी व महागांव में आयोजित होगा  

 जिला ब्यूरो महेंद्र सिंह राजपूत

जिला हरदा मध्य प्रदेश

हरदा 2 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में जिले मे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से ब्लाक स्तर पर जीवनम् स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी.सिंह ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहॅुचाने के उद्देश्य से जीवनम् स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि 3 फरवरी शनिवार को जीवनम् स्वास्थ्य शिविर हरदा शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्वाल नगर, ग्राम जोगा, लोधियाखेड़ी व महागांव में आयोजित होगा। शिविर में हितग्राहियों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच, परामर्श, उपचार सेवा के साथ गर्भवती माताओं एवं बच्चों का टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भावस्था दौरान सेवाएं, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी निर्माण, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की जॉच की जावेगी।

Related posts

पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय में कांग्रेस द्वारा मरीज को फल वितरित किए एवं इंदौर जाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी .

Ravi Sahu

स्लग राष्ट्रवादी संगठन ने निकाली विशाल बाइक रैली

Ravi Sahu

चोरों के हौसले बुलंद,पुलिस प्रशासन नींद में

Ravi Sahu

कालीसिंध नदी में युवती ने लगाई छलांग को बचाने में पुलिस को मिली सफलता

Ravi Sahu

*13 सितंबर 2022 को भोपाल चले और भोपाल भरे आंदोलन की अध्यापकों से की अपील- प्रांताध्यक्ष भरत पटेल* 

Ravi Sahu

पुलिस प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या, आमजन ने लगाया जाम

Ravi Sahu

Leave a Comment